विज्ञापन

बच्चों को बिना काम किए 50 परसेंट नंबर देने से किया मना, तो स्कूल ने टीचर को नौकरी से निकाला

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक टीचर को इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया, क्योंकि उसने बिना होमवर्क जमा किए बच्चों को 50 प्रतिशत नंबर देने के स्कूल नियम को मानने से साफ इनकार कर दिया था.

बच्चों को बिना काम किए 50 परसेंट नंबर देने से किया मना, तो स्कूल ने टीचर को नौकरी से निकाला
बिना होमवर्क जमा किए कैसे दे दूं आधे नंबर? टीचर की इस एक जिद ने छीन ली उसकी नौकरी
Photo-fact.philes

Teacher Fired For Giving Zero: सोचिए क्या हो अगर कोई स्टूडेंट (student) पूरे साल एक भी असाइनमेंट जमा न करे और फिर भी उसे परीक्षा में आधे नंबर मिल जाएं, तो आप क्या कहेंगे?  दरअसल, फ्लोरिडा (Florida) के पोर्ट सेंट लूसी के वेस्ट गेट K-8 स्कूल में कुछ ऐसा ही नियम लागू था. इस अजीबोगरीब नियम के खिलाफ आवाज उठाना एक टीचर को काफी भारी पड़ गया.

ये भी पढ़ें:-ग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने आंसू पोंछते हुए कार्डबोर्ड कटआउट के साथ ली ग्रेजुएशन डिग्री

वाइटबोर्ड पर लिखा दर्दभरा मैसेज (No Zero Policy Dispute in School)

डायने तिराडो (Diane Tirado) नाम की इस टीचर ने जब बिना काम किए बच्चों को 50 परसेंट नंबर देने से मना किया, तो स्कूल प्रशासन ने उन्हें नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. जाते-जाते महिला टीचर ने क्लासरूम के वाइटबोर्ड पर बच्चों के लिए एक बेहद इमोशनल मैसेज भी लिखा. उन्होंने लिखा कि, 'वो बच्चों से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन बिना कोई काम किए 50 परसेंट नंबर देने का नियम उनकी एथिक्स के खिलाफ था.'

जीरो नंबर देने पर टीचर की छुट्टी (West Gate K-8 school incident)

उधर स्कूल डिस्ट्रिक्ट के अधिकारियों का कहना है कि, 'डायने की छुट्टी सिर्फ इस ग्रेडिंग पॉलिसी की वजह से नहीं हुई है. प्रशासन का दावा है कि, उनके काम करने के तरीके और प्रोफेशनल व्यवहार को लेकर भी कई तरह की शिकायतें थीं. इस घटना ने अब इंटरनेट और शिक्षा जगत में एक बड़ी बहस छेड़ दी है. लोग अब सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि, 'क्या बिना मेहनत के नंबर देना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं है.'

ये भी पढ़ें:-बच्चों की फोन की लत छुड़ाने का नया तरीका, ब्लॉगर का 'रीसाइक्लिंग' वीडियो इंटरनेट पर वायरल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Florida Teacher, Teacher Fired, Policy, School, Message
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com