छोटे बच्चों की यूं तो हर हरकत पर हंसी आती है, उनकी हर बदमाशियां आपके चेहरे पर मुस्कान ले आती है. बच्चे कोई भी चीज सीखते भी काफी जल्दी हैं. वहीं कुछ बच्चे तो इतने स्मार्ट होते हैं कि बड़ी ही छोटी उम्र में बड़े कारनामे कर दिखाते हैं. एक मासूम बच्चे के ऐसे ही कारनामे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चा एक्शन फिल्म के किसी सीन को रिक्रिएट करता दिखता है. इस एक्शन सीन को करते हुए यह क्यूट सा बच्चा बड़ा ही सीरियस नजर आता है, ऐसा लगता है वह बिल्कुल कैरेक्टर में घुस गया है.
यहां देखें वीडियो
This baby is the best actor ever! ????????????pic.twitter.com/af8LT9UTp7
— Figen (@TheFigen) May 15, 2022
वीडियो में एक डेढ़-दो साल का मासूम सा बच्चा एक्टिंग करता दिखता है. बेड पर खड़ा होकर पहले तो वह बच्चा अपनी उंगलियों को बंदूक बना कर अपने पिता की ओर तानता है और आवाज भी करता है. ऐसा लगता है जैसे वह गोली चला रहा हो, ऐसे में बच्चे के पिता भी उसकी इस एक्टिंग क्लास में शामिल हो जाते हैं और उंगलियों से गोली चलने की आवाज के साथ ही बिस्तर पर घायल होकर गिरने की एक्टिंग करते है. बच्चा फिर मुड़ कर मां की ओर ऐसे ही उंगली से निशाना साधता है, मां भी बिस्तर पर गिर जाती है. फिर बच्चा अपने ही पेट में उंगलियों वाली बंदूक से निशाना लगाता है और धड़ाम कर बिस्तर पर गिर जाता है. उसे ऐसा करते देख उसके मम्मी-पापा हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तकनीकी खराबी की वजह से बीच में रुकी रोलरकोस्टर, 235 फीट की ऊंचाई पर उलटे लटके रहे लोग
इस लिटिल एक्शन मास्टर के इस सीन को देखकर आप भी हंस पड़ेंगे. बच्चा बेहद क्यूट दिख रहा है और उसकी हरकतें और भी ज्यादा प्यारी लग रही हैं. इस वीडियो पर दो लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं. वहीं ट्विटर पर इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग बच्चे को बेहद क्यूट बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस बच्चे को तो ऑस्कर मिलना चाहिए.'
देखें वीडियो- रानी मुखर्जी जुहू में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं