सोशल मीडिया (social media) पर हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो कभी आपको चौंका सकता है, तो कभी गुदगुदा सकता है. भारतीय शादियों में यूं तो कई सारी रस्में होती हैं, लेकिन एक वायरल वीडियो में एक ऐसी रस्म होती नजर आ रही है, जो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. दरअसल, शादी के दौरान एक हाथी दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देता नजर आ रहा है और इस दौरान वहां ढेरों लोग मौजूद है, जो हाथी को एकटक देख रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हाथी ने सूंड उठा कर दिया आशीर्वाद
वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी में जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन सजे-धजे स्टेज पर खड़े हैं. इस दौरान एक हाथी नजर आता है, जो पहले वरमाला लेकर दुल्हन के गले में डालता है और फिर उसके सिर पर अपनी सूंड रखकर आशीर्वाद देता है. इसके बाद वह दूल्हे के साथ भी कुछ ऐसा ही करता है. सफेद फूलों की एक माला वह दूल्हे के गले में भी डालता है और फिर दूल्हा-दुल्हन दोनों के सिर पर बारी-बारी अपनी सूंड रखकर आशीर्वाद देता दिखता है. इस दौरान वहां मौजूद लोग लगातार तस्वीरें और वीडियोज लेते नजर आ रहे हैं.
पहले नहीं देखी होगी ऐसी देसी जुगाड़! कार है या ऑटो..? पता लगाना है मुश्किल
नेटिजन्स ने दी अलग-अलग राय
हाथी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय भी रख रहे हैं. कुछ लोग तो इस वीडियो में हाथी के कमाल के काम की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करने के लिए इन जानवरों को प्रैक्टिस करवाई जाती है, जिस दौरान उन्हें मारा-पीटा भी जाता है. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इतने लोगों के बीच हाथी को खुला छोड़ना खतरनाक हो सकता है.' हाल ही में हाथी का हैड स्टैंड करते एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था. वीडियो में नहाते समय हाथी इतना मदमस्त होता दिखता है कि' वह अपने सिर के बल खड़ा हो जाता है.
देखें वीडियो- IIFA रॉक्स: सलमान खान का ग्रीन कार्पेट पर मस्त अंदाज़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं