विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2021

शेफ के बनाएं केक को प्याज समझ बैठे लोग, वायरल वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा

हम यहां जिस केक की इतनी बात कर रहे हैं उसे देखने के बाद आप इसलिए हैरान रह जाएंगे क्योंकि वो किसी प्याज जैसा लग रहा है. शेफ (Chef) ने इसे बनाया ही ऐसे तरीके से हैं कि लोग पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये प्याज है या फिर केक.

शेफ के बनाएं केक को प्याज समझ बैठे लोग, वायरल वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा
इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
Photo Credit/ sideserfcakes
नई दिल्ली:

केक (Cake) का नाम सुनते ही हर किसी के जेहन में बर्थडे पार्टी (Birthday Party) की याद ताजा हो जाती होगी. कुछ लोग तो छोटी-छोटी खुशियों को केक काटकर ही सेलिब्रेट करते हैं. अब तो आलम ये है कि लोग केक पर ही लाखों रुपए तक खर्च कर देत हैं. बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जिन्हें केक खाना पसंद न हो. मगर जिन्हें पसंद है वो अक्सर अपने किसी खास के लिए स्पेशल डिजाइन वाला केक ऑर्डर करते रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही खास केक सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

हम यहां जिस केक की इतनी बात कर रहे हैं उसे देखने के बाद आप इसलिए हैरान रह जाएंगे क्योंकि वो किसी प्याज जैसा लग रहा है. शेफ (Chef) ने इसे बनाया ही ऐसे तरीके से हैं कि लोग पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये प्याज है या फिर केक. केक बनाने वाले शेफ ने इसे बखूबी डिजाइन किया है. इसलिए ये ऐसा बिल्कुल असली का प्याज जैसा ही लग रहा है. पहली नजर में इसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है. अब ये केक सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

यहां देखिए वीडियो-

ये भी पढ़ें: सैंडविच खाते हुए लड़के के गले में फंस गया था चिकन, रेस्टोरेंट में मौजूद शख्स ने बड़ी मुश्किल से बचाई जान

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस केक का वीडियो पहुंचा वैसे ही लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने कहा कि मैंने इससे पहले भी बहुत से कमाल के केक देखें हैं. मगर इसकी बात ही अलग है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पहली नजर में तो कोई भी इसे प्याज भी समझ बैठेगा. इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस केक को बनाने वाले शेफ के हुनर की जमकर तारीफ की.

प्याज की तरह दिखने वाले केक की वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sideserfcakes ने शेयर किया है. इनकी इंस्टाग्राम पर 702k फैन फॉलोइंग है. प्याज की तरह दिखने वाले इस केक का वीडियो अब हर जगह छाया हुआ है. यही वजह है कि अब तक इसे 4 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 176k से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cake, Onion Cake, Cake Looking Like Onion, Viral Video, Chef, Bakery Shop, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com