विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2021

सैंडविच खाते हुए लड़के के गले में फंस गया था चिकन, रेस्टोरेंट में मौजूद शख्स ने बड़ी मुश्किल से बचाई जान

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कैप्शन के मुताबिक यह घटना अमेरिका के विस्कॉन्सिन (Wisconsin, USA) में अगस्त की है. ये वीडियो किसी रेस्टोरेंट का लग रहा है, जिसका वीडियो वहां के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया

सैंडविच खाते हुए लड़के के गले में फंस गया था चिकन, रेस्टोरेंट में मौजूद शख्स ने बड़ी मुश्किल से बचाई जान
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है.
Photo Credit/ Viral Hog
नई दिल्ली:

इंटरनेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक वीडियोज (Videos) सुर्खियां बटोरते रहते हैं. इनमें से जहां कुछ वीडियोज बेहद मजेदार (Funny) होते हैं तो कुछ को देखने के बाद इंसान खौफजदा हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही डरा देना वाला वीडियो (Video) वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स की जान जाती-जाती बच जाती है. इस खौफनाक वीडियो को YouTube चैनल वायरल हॉग (Viral Hog) पर पोस्ट किया गया था. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कैप्शन के मुताबिक यह घटना अमेरिका के विस्कॉन्सिन (Wisconsin, USA) में अगस्त की है. ये वीडियो किसी रेस्टोरेंट का लग रहा है, जिसका वीडियो वहां के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है. क्लिप में एक लड़के के गले में चिकन का टुकड़ा अटक जाता है. वीडियो में जोसेफ रेनहार्ट उस लड़के की जान बचाने के लिए मशक्कत करते हुए देखा जा सकता है. 

यहां देखिए वीडियो-

इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है, ‘जोसेफ रेनहार्ट एक स्थानीय बार और रेस्टोरेंट में एक लड़के की जान बचाता है और वो भी बिना किसी प्रशिक्षण के. रेनहार्ट लड़के के गले से चिकन सैंडविच के एक बड़े टुकड़े को निकालता है. वीडियो में दिख रही महिला लड़के की मां है. वहीं दूसरी महिला 911 पर कॉल कर रही है क्योंकि पुरुष उसे बचा रहा होता है. लड़का बिलकुल ठीक है और वो फिर से चिकन सैंडविच खा रहा है.'

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. इसके साथ ही लोग वीडियो पर लोगों ने काफी कमेंट भी किए है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये येलो टी शर्ट वाला शख्स सही में असली हीरो है' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसे कम ही लोग मिलते हैं, जो किसी की जान बचाए'. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये वीडियो वाकई में खतरनाक है'. इसके साथ ही कई लोगों ने इस बात का भी शुक्र मनाया कि लड़के की जान बच गई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Choking Boy Saved By Stranger, Restaurant, America, Chiken Sandwich, Viral Video, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com