सोशल मीडिया पर मजेदार और दिलचस्प वीडियो का भंडार है, जहां से कुछ न कुछ नया हर दिन सामने आता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें बंदरों की हुड़दंग और मस्ती नजर आ रही है. एक समय था जब बंदर केवल जंगलों में रहा करते थे और वहां कंदमूल खाकर अपना गुजारा करते थे. लेकिन अब समय बदल गया है और बंदर रिहायशी इलाकों में पेड़ों पर ही क्या सड़कों पर भी निकल आते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें ढेरों बंदर सड़क पर लदे फल की टोकरियों से चुन-चुन कर फल खा रहे हैं.
How not to feed the wild & spoil them for ever pic.twitter.com/HPSVF6mGcS
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 27, 2022
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो में देखा जा सकता है सड़क के बीच में प्लास्टिक की टोकरियों में पीच यानी आड़ू रखे हुए हैं. इस बीच यहां दर्जनों बंदरों का झुंड पहुंच जाता है और टोकरियों में से लूट-लूट कर फल उठाने लगता है. बंदर दोनों हाथों में ही नहीं, मुंह में भी पीच दबा कर भागते हैं. पूरी सड़क बंदरों से भरी नजर आती है और सभी आकर फल लूट रहे होते हैं, जैसे किसी ने उन्ही के लिए इन्हें यहां रखा हो. ये वीडियो आईएफएस अधिकारी सुसांता नंदा ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है.
वीडियो को सोशल मीडिया पर ढेरों रिएक्शन्स मिल रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि कम से कम ये बंदर एक बार में एक ही फल उठा रहे हैं, अगर इंसानों को ये मौका मिले तो वो क्या करते. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वे मनुष्यों की तुलना में बहुत अधिक अनुशासित हैं, प्रत्येक केवल एक ही फल ले रहा है'. वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो की तुलना सरकारी व्यवस्था से भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'केजरीवाल मॉडल'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं