A Six-Month-Old Monkey Named Punch Goes Viral: इचिकावा सिटी ज़ू, जापान में छह महीने का मकाक बंदर “पंच” इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. हेराल्डो यूएसए के अनुसार, जन्म के कुछ ही समय बाद अपनी माँ द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद पंच को चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने अपने हाथों से पाला इसी कठिन दौर में उसे एक स्टफ्ड ओरंगुटान खिलौना दिया गया, जिससे उसने गहरा लगाव बना लिया. हाल ही में इसे अन्य मकाकों के समूह से मिलवाया गया, लेकिन बदलते माहौल के बीच वह अब भी अपने मुलायम साथी को मजबूती से पकड़े देखा जा सकता है. उसके इस मासूम लगाव ने लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है.
जन्म के बाद करना पड़ा चुनौतियाें का सामना
इचिकावा सिटी ज़ू का छोटा सा निवासी, छह महीने का मकाक पंच, इंटरनेट पर ऐसी लोकप्रियता हासिल कर रहा है, जिसकी कल्पना उसके देखभालकर्ताओं ने भी नहीं की थी. जुलाई 2025 में जन्मा पंच अपनी माँ द्वारा जन्म के तुरंत बाद छोड़ दिया गया था, जिससे उसके शुरुआती जीवन में कई चुनौतियां आईं. ऐसे में ज़ूकिपर्स ने उसे अपने हाथों से पालना शुरू किया और उसके विकास पर विशेष ध्यान दिया.
More information about Punch, the baby monkey at Ichikawa Zoo in Japan.
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) February 14, 2026
He was abandoned by his mother shortly after birth and has been hand‑raised by zookeepers.
They gave him a plush orangutan toy, which he carries everywhere, hugging it while he sleeps, using it for… pic.twitter.com/qn1fO7Wu1n
सॉफ्ट खिलौनों से हुई खास दोस्ती
चूंकि नवजात मकाक स्वाभाविक रूप से अपनी माँ की छाती से चिपककर सुरक्षा महसूस करते हैं, देखभाल टीम ने पंच के तनाव को कम करने के लिए उसे कंबल और नरम खिलौने दिए. इन्हीं खिलौनों में से एक स्टफ्ड ओरंगुटान जल्दी ही उसका पसंदीदा साथी बन गया. रिपोर्टों के अनुसार, पंच इस खिलौने को हर जगह अपने साथ ले जाता है, चाहे वह सो रहा हो, खेल रहा हो या अन्य बंदरों से मिलने जा रहा हो.
दूसरे बंदरों से पहली मुलाकात
जनवरी के मध्य में पंच को पहली बार चिड़ियाघर में मौजूद मकाकों के एक समूह से मिलवाया गया. शुरुआत में वह थोड़ा घबराया हुआ था, लेकिन अपने भरवां दोस्त को पकड़े रहने से उसे आत्मविश्वास मिला. धीरे-धीरे उसने अन्य मकाकों के पास जाना शुरू किया, उनसे खेलना भी सीखा, लेकिन उसका मुलायम साथी अब भी उसके रोज़ मर्रा के जीवन का हिस्सा बना हुआ है.
Yeh Bhi Padhein: नन्हें-मुन्हें बच्चों की ग्रोथ और दिमागी विकास के लिए बेस्ट हैं ये 3 योगासन, करने में हैं आसान और मज़ेदार
सोशल मीडिया पर वायरल
पंच की यह भावुक कहानी तब और अधिक चर्चित हो गई जब X ( ट्विटर) पर उसके वीडियो वायरल होने लगे. एक वीडियो में वह अपने खिलौने को गले लगाकर शांतिपूर्वक सोता हुआ दिखाई देता है. वीडियो साझा करने वाले यूज़र @volcaholic1 ने लिखा कि पंच अपने खिलौने को न सिर्फ सुकून के लिए बल्कि सामाजिक स्थितियों में भी अपने साथ रखता है.
पंच की यह अनोखी दोस्ती इस बात की याद दिलाती है कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं- सुरक्षा, प्यार और अपनापन महसूस करने की.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं