विज्ञापन

छोटे से दिल की बड़ी दास्तान...पंच ने सिखाया मोहब्बत क्या होती है

कभी-कभी एक मासूम सी तस्वीर पूरी दुनिया का दिल जीत लेती है. जापान के एक चिडियाघर में रहने वाला नन्हा बंदर पंच इन दिनों ऐसी ही मोहब्बत का केंद्र बन गया है. लोग हजारों की तादाद में उसे देखने पहुंच रहे हैं.

छोटे से दिल की बड़ी दास्तान...पंच ने सिखाया मोहब्बत क्या होती है
जब किसी ने साथ नहीं दिया...तब एक खिलौने ने थाम लिया पंच का हाथ

Punch Viral Video: जापान के इचिकावा सिटी जू में इन दिनों अजीब सा जुनून देखने को मिल रहा है. सात महीने का मकाक बंदर पंच कुन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. एक पाकिस्तानी विजिटर इजाज ने जब वहां का वीडियो शेयर किया, तो देखते ही देखते वह 4.5 मिलियन व्यूज पार कर गया. वीडियो में भारी भीड़ रेलिंग के पास खड़ी नजर आई, हर कोई अपने फोन से पंच की झलक कैद करना चाहता था.

ये भी पढ़ें:-हर जान की अहमियत है...करंट से बेहोश मोर को दिया CPR, केरल रेस्क्यू टीम की मेहनत लाई रंग

वायरल हुआ पंच का जलवा (Punch Goes Viral on Social Media)

पंच को खास बनाता है उसका छोटा सा इमोशनल सपोर्ट खिलौना, एक ओरंगुटान प्लशी. वह उसे सीने से लगाए रहता है. जू स्टाफ के मुताबिक, शुरुआत में जब पंच को एनक्लोजर में छोड़ा गया, तो दूसरे बंदरों ने उसे नजरअंदाज किया, कभी डांटा भी. ऐसे में स्टाफ ने उसे यह खिलौना दिया, ताकि वह खुद को महफूज और मजबूत महसूस कर सके.

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

भीड़ देख हैरान लोग (Massive Crowd at Ichikawa City Zoo)

इजाज ने वीडियो के साथ लिखा कि...भीड़ काफी ज्यादा थी, लेकिन जू ने हालात संभाले रखे. सोशल मीडिया यूजर्स ने जू मैनेजमेंट से अपील की है कि बढ़ती कमाई के साथ सुविधाएं भी बेहतर की जाएं. कुछ लोगों ने एनक्लोजर को कंक्रीट का खाली ढांचा बताया और ज्यादा पेड़, तालाब और नेचुरल माहौल की मांग की.

ये भी पढ़ें:-तहजीब छुट्टी पर थी क्या? नोएडा पार्क का मंजर देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punch Macaque, Ichikawa City Zoo, Social Media Sensation, Punch Viral Video, Punch Orangutan Plushie, Viral Monkey Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com