- हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में छह महीने के मासूम बच्चे पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला किया
- सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि कुत्ता बच्चे पर झपटता है और बच्चे को बचाने की कोशिश में उसकी बुआ भी घायल हुई
- बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज रोहतक पीजीआई अस्पताल में चल रहा है
हरियाणा के सोनीपत स्थित सिक्का कॉलोनी में 6 महीने के एक मासूम बच्चे पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि कुत्ता किस तरह मासूम पर झपटता है. इस हमले में बच्चा और उसे गोद में लिए हुए उसकी बुआ, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है. इस घटना के बाद से कुत्ते के मालिक की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
गली से गुजरते वक्त पिटबुल ने दबोचा
यह हादसा उस समय हुआ जब 6 महीने के मासूम को उसकी बुआ गली से लेकर कहीं जा रही थी. उसी दौरान अचानक एक पिटबुल कुत्ता बच्चे की तरफ तेजी से दौड़ता हुआ आया और उस पर झपट पड़ा. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुत्ता मासूम को बुरी तरह दबोच लेता है. बच्चे को बचाने के लिए उसकी बुआ ने काफी प्रयास किए, लेकिन इस कोशिश के दौरान कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया और उन्हें भी घायल कर दिया.
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल कुत्ते के मालिक की जिम्मेदारी को लेकर उठ रहा है. सवाल यह है कि पिटबुल जैसी खतरनाक नस्ल के कुत्ते को किस तरह से रखा जा रहा था और क्या उसके रखरखाव के लिए तय जरूरी नियमों का पालन किया जा रहा था? वहीं, पुलिस प्रशासन के अनुसार इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. फिलहाल मासूम की जान बचाना पहली प्राथमिकता है और उसका रोहतक पीजीआई में इलाज जारी है.
-रमेश कुमार की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें - IPS बुशरा बानो का तबादला: अस्सलाम अलैकुम का VIDEO हुआ था वायरल, अब हो रही सियासत
ये भी पढ़ें - IPS मनीषा नेहरा ने क्यों छोड़ा तेलंगाना कैडर? फौजियों वाले परिवार में जन्म, छठे प्रयास में पास की UPSC
ये भी पढ़ें- IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की बंगाल में वापसी! CM शुभेंदु अधिकारी और TMC नेता ममता बनर्जी से क्या कनेक्शन?
ये भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर ने 40 दिन में रचा इतिहास, असम से CRPF कोबरा यूनिट तक की पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं