Viral Video: आर्यांश बजाज (Aryansh Bajaj) नाम के यूट्यूबर (YouTuber) ने हाल ही में अपने दोस्त के साथ मिलकर भारतीय ट्रेन (Indian Railways) में 2 घंटे तक भीख मांगी (Begging) है. उनका दावा है कि इस दौरान उन्हें 3517 रुपये, जबकि उनके दोस्त को 2713 रुपये मिले. आर्यांश ने कहा कि उन्होंने भिखारी बनकर कुल 6230 रुपये कमाए. अगर महीने की कमाई का हिसाब लगाने के लिए इसे 30 से गुना किया जाए तो 1,86,900 रुपये बैठते हैं. यानी रोजाना करीब 2 घंटे तक अगर यही काम करें तो करीब 2 लाख रुपये तक भीख में मिल सकते हैं.
1.3 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
यूट्यूब पर 2.35 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले आर्यांश का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सबसे ज्यादा रीच इंस्टाग्राम पर मिली है, जहां खबर मिले जाने तक इस पर 13 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. 49 सेकंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है आर्यांश अपने दोस्त के साथ टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर जाते हैं. वहां एक जगह जमा पानी में पहले कूदकर खुद को गंदा करते हैं, कपड़े और चेहरे पर मिट्टी लगाते हैं, टी-शर्ट को कैंची से काटते हैं और फिर ट्रेन के अंदर भीख मांगना शुरू कर देते हैं और इस पूरे प्रोसेस को चुपके से फोन में शूट करवाते रहते हैं.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
जमीन पर घिसटकर मांगी भीख
ट्रेन के कोच में चढ़ते ही उन्होंने 'अरे भैया दे दो', 'भाई कुछ पैसे दे दो' कहते हुए, लोगों के सामने हाथ फैलाकर भीख मांगना शुरू किया. इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें 10 रुपये दिए, किसी ने 20, किसी ने 50 तो किसी ने 2 रुपये. वे दोनों एक-एक करके हर कोच में गए और यही तरीका अपनाया. हालांकि, आर्यांश कहते हैं कि उनका दोस्त एक प्रोफेशनल भिखारी की तरह की एक्टिंग करते हुए ट्रेन कोच के फर्श पर घिसट-घिसट कर भीख मांगता रहा. लेकिन फिर भी उनकी कमाई उससे ज्यादा हुई. करीब 2 घंटे बाद वो ट्रेन से उतरे और प्लेटफॉर्म पर ही बैठकर अपने-अपने रुपये गिने तो 6200 रुपये से ज्यादा थे.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिव्यूज
इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने इस वीडियो को देखकर बढ़िया बिजनेस आइडिया बताया और मजाकिय अंदाज में यूट्यूबर को ऐसे मोटिवेट वीडियो बनाने के लिए धन्यवाद दिया. वहीं दूसरे शख्स ने कहा, 'लगता है नौकरी छोड़नी पड़ेगी. भाई आपकी टीम में मुझे भी ले लो.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'भाई तुमने तो सारी हदें पार कर दीं.' जबकि चौथे यूजर ने लिखा, 'तुम्हें इतने पैसे इसीलिए मिले क्योंकि लोगों ने तुम्हारा कैमरा देख लिया होगा.'
ये भी पढ़ें:- NIT-IIM से पढ़ाई करके 50 लाख रुपये की नौकरी पाई, सोलो ट्रिप के लिए छोड़ दी; लोगों ने दी हिम्मत की दाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं