विज्ञापन

लंच ब्रेक में महिला की बदली किस्मत, 20 मिनट में 19 करोड़ की बन गई मालकिन

अमेरिका की एक महिला ने लंच ब्रेक में खरीदे टिकट से 20 लाख डॉलर की लॉटरी जीत ली. हैरानी की बात यह रही कि वह जश्न मनाने के बजाय वापस काम पर लौट गई.

लंच ब्रेक में महिला की बदली किस्मत, 20 मिनट में 19 करोड़ की बन गई मालकिन
लंच टाइम में महिला ने 2 मिलियन डॉलर की जीती लॉटरी
NDTV

Viral News: कब किसकी किस्मत पलट जाए, यह कोई नहीं जानता है. ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ है. सिर्फ लंच ब्रेक पर बाहर जाने से महिला की पूरी जिंदगी बदल गई. ऑफिस के तनाव से ब्रेक पर गई अमेरिकी महिला करीब 19 करोड़ रुपये से अधिक (2 मिलियन डॉलर) की मालकिन बनकर लौटी. बड़ी बात रही है कि महिला इतना कुछ हासिल करने के बाद भी चुपचाप लंच खत्म करके वापस ऑफिस में काम पर लग गई, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. 

महिला की व्यवहार से लोग हैरान

महिला की यह कहानी अब काफी वायरल हो रही है. लोग महिला के इस व्यवहार से भी हैरान रह गए. करोड़ों रुपये लॉटरी में जीतने के बाद  चुपचाप शिफ्ट पूरी करने के लिए काम पर चली गई. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में वर्जीनिया की रहने वाली महिला ऑफिस में काफी परेशान थी. जिसके बाद उसने लंच के टाइम बाहर जाकर कुछ खाने को सोचा. ऑफिस से बाहर निकलकर महिला एक दुकान पर गई और लॉटरी में किस्मत आजमाने लगी.  

महिला ने 'लव फ़ूड मार्ट' पर जाकर 20 डॉलर का "प्लैटिनम 7s" स्क्रैच-ऑफ़ टिकट खरीदा. जब उसने कार्ड को स्क्रैच किया तो पता चला कि उसने सबसे बड़ा जैकपॉट जीत लिया है.

महिला ने लॉटरी में जीते 19 करोड़ रुपये

People magazine के अनुसार, महिला ने लॉटरी में 2 मिलियन डॉलर (19 करोड़ रुपये से अधिक) जीत लिए. पर इस दौरान महिला ने बिना किसी हंगामा या जश्न मनाए चुपचाप काम पूरा करने के लिए ऑफिस पहुंची. उसने 2 मिलियन डॉलर का टिकट अपने पास रखा, काम पर लौटीं और अपनी ड्यूटी पूरी की. अपना इनाम लेते समय वर्जीनिया लॉटरी अधिकारियों को महिला ने बताया, "मुझे काम पर वापस जाना था और ऐसा व्यवहार करना था जैसे कुछ हुआ ही न हो." 

महिला  ने प्राइवेसी कानूनों के तहत अपनी पहचान गुप्त रखने का भी फैसला किया. जब इनाम की रकम लेने का समय आया, तो महिला को दो विकल्प दिए गए. पहला वह 30 वर्षों में सालाना भुगतान के रूप में पूरे 2 मिलियन डॉलर ले सकती थीं. दूसरा- एकमुश्त नकद भुगतान ले सकती थीं. रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने दूसरा विकल्प चुना और बिना टैक्स के $952,000 ले लिए. जिस दुकान ने लकी टिकट बेचा था, उसे भी जीतने वाला कार्ड बेचने के लिए बोनस मिला.

यह भी पढे़ं-

भारतीय वायुसेना की नौकरी छोड़ महिला ने चुना अलग करियर, लोगों ने पूछा तो बताया कारण

अफगानिस्तान से लौटी भारतीय महिला ने रोते हुए बताया अपना अनुभव, बोली- मेरी सोच बदल दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Story, Trending News, US News, Virginia News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com