अमेरिकी महिला (US-Based Woman) ने नया घर लिया, जहां उसको ऐसा कुछ दिखा, जिसकी उसने उम्मीद नहीं की थी. एक साल रहने के बाद महिला को फर्श के नीचे एक खूफिया कमरा (Woman's Creepy Discovery Under Carpet) खोजा. जब उसने नीचे जाकर देखा तो वह दंग रह गईं. इस घटना पर उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok Viral Video) पर शेयर किया, जहां इस वीडियो के 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.
महिला ने कारपेट हटाया तो उन्हें वहां एक दरवाजा नजर आया, जो नीचे की तरफ था. जैसे ही उन्होंने उठाया, तो वहां सीढ़ियां लगी हुई थीं. खौफनाक खोज ने यूजर्स को हैरान कर दिया. वीडियो में, @Unfortunateexistance ने बताया कि उसने एक साल पहले एक कपल से घर खरीदा था लेकिन अंदर जाने से पहले कभी भी उस जगह का निरीक्षण नहीं किया.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
उन्होंने बताया, 'हमने घर बहुत जल्दी में शिफ्ट किया था. जिस कपल से हमने यह घर लिया, वो जल्दी यहां से जाना चाहते थे. उन्होंने हमें सस्ते में घर बेच दिया था.'
देखें Video:
वीडियो की शुरुआत में एक दरवाजा दिखता है. जिसे खोलने पर तहखाने की तरफ रास्ता जाता दिखता है. महिला ने लिखा, 'जब आप अचानक कारपेट को खींचे और नीचे बेसमेंट दिख जाए और इसकी आपको कोई उम्मीद न हो.'
महिला ने कहा कि वह एक 'गुनगुना शोर' सुनने के बाद सीढ़ियों से नीचे जाने से पहले अनिच्छुक थी. फॉलो-अप वीडियो में, महिला ने कहा कि उसने तहखाने में जाने की हिम्मत की. एक वीडियो में उसने कहा: "हम वहां जाने वाले थे और मैं यह फिल्म कर रही थी, लेकिन नीचे से आवाज आ रही थी, जिससे मेरे दोस्त घबरा गए और घर जाने को कहने लगे.''
आखिरकार, वो नीचे गईं और पाया कि कमरे में कुछ पुराना फर्नीचर और कचरा पड़ा हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं