विज्ञापन

Viral Video: 'आप लोग सिर्फ घूम रहे हैं, ये नहीं की जाकर काम करवाएं', हापुड़ DM और EO पर बिफर गए मेरठ मंडलायुक्त

सावन का महीना 30 अगस्त से शुरू होने वाला है. इससे पहले कांवड़ यात्रियों के लिए कैसे इंतजाम किए गए हैं ये देखने के लिए मेरठ मंडलायुक्त और डीआईजी ब्रजघाट पहुंचे. वहां अव्यवस्था देख उनका गुस्सा फूट पड़ा.

Viral Video: 'आप लोग सिर्फ घूम रहे हैं, ये नहीं की जाकर काम करवाएं', हापुड़ DM और EO पर बिफर गए मेरठ मंडलायुक्त
बृजघाट निरीक्षण के बाद आईएएस भानु चंद्र गोस्वामी ने जिम्मेदार अधिकारियों को दी चेतावनी.
X@hindipatrakar

Hapur News: सोशल मीडिया पर 43 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेरठ के डिवीजनल कमिश्नर भानु चंद्र गोस्‍वामी (IAS Bhanu Chandra Goswami) हापुड़ DM कविता मीणा (IAS Kavita Meena) और गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की EO पवित्रा त्रिपाठी (Pavitra Tripathi) की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नजर आ रहे हैं. वे साफ शब्दों में उनसे कह रहे हैं- 'आप लोग सिर्फ घूम रहे हैं, ये नहीं की जाकर काम करवाएं.'

जिम्मेदार अधिकारियों को फटाकरा

वीडियो में चश्‍मा लगाए कमिश्नर भानु चंद्र गोस्‍वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. कमिश्नर, जब EO से पूछते हैं कि आपने क्या तैयारी कर रखी है? तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाती हैं. इसके बाद वो सख्त लहजे में कहते हैं- 'यहां क्या घूमने आए हैं हम लोग? पिकनिक मनाने आए हैं?' इसके बाद बगल में खड़ी डीएम भी बात को संभालने की कोशिश करती हैं, लेकिन कमिश्नर उनसे साफ कहते हैं कि यहां बहुत बुरी व्यवस्था है. आप लोग सिर्फ घूम रहे हैं, ये नहीं की जाकर काम करवाएं.

ब्रजघाट पर अव्यवस्था देख हुए नाराज

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचे थे, लेकिन वहां घाटों पर साफ-सफाई और लाइट व्यवस्था में भारी अव्यवस्था मिली, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. मंडलायुक्त ने कहा कि सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु और कांवड़िये ब्रजघाट पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घाटों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जलभराव की समस्या तुरंत दूर की जाए और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराया जाए.

कौन हैं IAS भानु चंद्र गोस्‍वामी?

IAS भानु चंद्र गोस्वामी 2009 बैच के एक तेजतर्रार प्रशासनिक अधिकारी हैं, जो वर्तमान में मेरठ मंडल के कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 20 अगस्त 1984 को रांची (झारखंड) में जन्मे भानु चंद्र ने यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 33वीं रैंक हासिल की थी. उनके पिता हरिश्चंद्र गोस्वामी बिहार/झारखंड सरकार में श्रम अधीक्षक थे और दादा रांची HEC में कार्यरत थे. मेरठ में बतौर कमिश्नर अपनी पहली तैनाती से पहले वह आगरा, प्रयागराज, जौनपुर और श्रावस्ती जैसे महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (DM) के पद पर भी शानदार कार्य कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- कौन हैं IPS तरुण गाबा, जिन्हें बनाया लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर? CBI से लेकर महाकुंभ तक संभाल चुके जिम्मेदारियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026, Kanwar Yatra 2026, Hapur DM, Viral Video, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com