UP News: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यूपी पुलिस के एक 'दीवान जी' अपनी ड्यूटी के दौरान पूरी तरह मस्त और मगन होकर 'तेरा जलवा जलवा' गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं. राष्ट्रीय पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षाकर्मी का यह बेफिक्र अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है.
3 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
एक्स पर पोस्ट किए गए 1 मिनट 12 सेकंड के इस वीडियो को 3000 से अधिक बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही इस पोस्ट पर करीब 100 लाइक्स आ चुके हैं और लोग इसे लगातार री-ट्वीट कर रहे हैं. वीडियो पोस्ट करते हए एक शख्स ने कैप्शन में लिखा है, 'दीवान जी एकदम मगन हैं आज. ये खुशनुमा वीडियो बागपत से आया है.'
दीवान जी एकदम मगन हैं आज। 😄
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) August 15, 2026
ये खुशनुमा वीडियो बागपत से आया है। pic.twitter.com/g8XBos9SEY
कड़ी ड्यूटी के बीच बना 'स्ट्रेस बस्टर'
स्वतंत्रता दिवस पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी अमूमन भारी मानसिक दबाव और अलर्ट ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. ऐसे व्यस्त माहौल में दीवान जी का खुद के लिए खुशी के पल चुराना लोगों का दिल जीत रहा है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स सुरक्षाकर्मियों के इस जिंदादिल चेहरे की सराहना कर रहे हैं.
'डांस तो बढ़िया कर रहे हैं'
इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'दीवान जी डांस तो बढ़िया कर रहे हैं'. जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'आजादी का जश्न मस्ती कि उमंग के संग. जय हिंद.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'बिना किसी कोरियोग्राफी के, यह असली डांस है जो खुशी जाहिर करता है. इतनी कड़ी मेहनत के घंटों के बाद भी खुशी. पुलिस वालों को सलाम.'
ये भी पढ़ें:- ब्रिटिश ब्लॉगर ऑली ने पहली बार किया रेलवे के 2nd AC कोच में सफर, बोले- 'भारत से मेरी आखिरी वीडियो'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं