विज्ञापन

पीएम मोदी ने गिरी टोपी उठाकर बच्ची को पहनाई; प्रोटोकॉल से हटकर युवाओं और एनसीसी कैडेटों से मिले प्रधानमंत्री

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों, एनसीसी कैडेटों और ‘माय भारत’ वॉलेंटियर्स के बीच पहुंचे. इस दौरान एक बच्ची की टोपी जमीन पर गिर गई, जिसे प्रधानमंत्री ने उठाकर उसके सिर पर पहनाया. उनके इस व्यवहार की काफी चर्चा हो रही है.

पीएम मोदी ने गिरी टोपी उठाकर बच्ची को पहनाई; प्रोटोकॉल से हटकर युवाओं और एनसीसी कैडेटों से मिले प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने बच्ची की गिरी टोपी उठाकर पहनाई, स्वतंत्रता दिवस पर दिल जीतने वाला पल
नई दिल्ली:

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद लाल किले पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने लोगों का दिल जीत लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के बाद स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेटों और ‘माय भारत' स्वयंसेवकों के बीच पहुंचे. इसी दौरान एक बच्ची प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान जताने के लिए झुकी तो उसके सिर की टोपी जमीन पर गिर गई. प्रधानमंत्री ने तुरंत झुककर टोपी उठाई और उसे प्यार से बच्ची के सिर पर पहनाया. इसके बाद उन्होंने बच्चों और युवाओं से मुलाकात की, हाथ मिलाया और शुभकामनाएं दीं. इस आत्मीय और सहज व्यवहार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक भावनात्मक और यादगार पल बना दिया.

पहले देखिए पीएम मोदी का ये VIDEO

प्रोटोकॉल से हटकर बच्चों से मिले प्रधानमंत्री

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने एक बार फिर परंपरागत प्रोटोकॉल से हटकर युवाओं के बीच पहुंचने का फैसला किया. उन्होंने अपने काफिले को रुकवाया और स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेटों तथा ‘माय भारत' स्वयंसेवकों के बैठने वाले हिस्से तक पैदल पहुंचे. वहां उन्होंने युवाओं से हाथ मिलाया, उनसे संक्षिप्त बातचीत की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री से इतनी नजदीक से मिलने का मौका पाकर बच्चे और युवा बेहद उत्साहित नजर आए.

युवाओं के लिए लाल किले से हुए ऐलान

बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. बाद में कई बच्चों ने बातचीत में इस अनुभव को रोमांचक और जीवनभर याद रहने वाला पल बताया. प्रधानमंत्री का यह संवाद उनके स्वतंत्रता दिवस संबोधन की युवा-केंद्रित सोच के अनुरूप भी रहा, जिसमें उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, देशव्यापी खेल प्रतिभा खोज अभियान और एक करोड़ जेन-जी युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा सेमीकंडक्टर तकनीक का प्रशिक्षण देने जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों की घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ चीजें मैंने बताई है लेकिन मैं इससे भी आगे सोचता हूं. मैं जरा देश को झकझोरना चाहता हूं, मैं देश की शक्ति को भी झकझोरना चाहता हूं. देश यानी केवल सरकार नहीं होती है, देश का मतलब हर नागरिक जुड़ता है."

यह भी पढ़ें : 75 मिनट में पीएम मोदी का भाषण खत्म, 4 साल में सबसे छोटा संबोधन, लाल किले से नेहरू के इस रिकॉर्ड से हैं पीछे

यह भी पढ़ें : 'कुछ लोगों को देश को डराने में मजा आता था'; PM मोदी बोले कोरोना से युद्ध तक, खाद-पेट्रोल की अफवाह फैलायी गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Independence Day 2026, PM Modi With Childrens, Viral Video, Heartwarming Moment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com