विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2019

शराबी को सांप ने काटा तो शख्स ने चबा-चबाकर कर दिए उसके चार टुकड़े, अस्पताल पहुंचा तो...

उत्तर प्रदेश के एटा में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक शराबी को पहले सांप ने काटा फिर गुस्से में आकर शख्स ने उसके चार टुकड़े कर दिए.

Also Read in
शराबी को सांप ने काटा तो शख्स ने चबा-चबाकर कर दिए उसके चार टुकड़े, अस्पताल पहुंचा तो...
शराबी को सांप ने काटा तो शख्स ने कर दिए उसके चार टुकड़े.

उत्तर प्रदेश के एटा में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक शराबी को पहले सांप ने काटा फिर गुस्से में आकर शख्स ने उसके चार टुकड़े कर दिए. रविवार की रात जब शख्स घर पर बैठकर शराब पी रहा था तो सांप घर में अटैक करने के लिए आया था. जिसके बाद शख्स ने ये कदम उठाया. 

आनंद महिंद्रा की पत्नी ने मांगी खाना बनाने में मदद तो मिला ऐसा जवाब, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी

जिसने सांप को काटा उसका नाम राज कुमार बताया जा रहा है. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स के मुताबिक, वो अभी गंभीर स्थिति में है और डॉक्टर्स उसकी जान बचाने की कोशिश कर रह हैं. 

IIT Bombay की क्लासरूम में अचानक घुस आई गाय, डरकर भागने लगे छात्र, देखें VIDEO

शख्स के पिता बाबू राम ने कहा कि जिस वक्त उसने सांप को काटा उस वक्त वो नशे में था. राज कुमार के पिता ने ANI से बात करते हुए कहा- 'मेरा बेटा नशे में था. सांप घर में आया और उसे काट लिया. जिसके बाद उसने सांप के टुकड़े कर दिए. उसकी स्थिति अभी गंभीर है. हम उसके इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं.'

हिजाब और चेहरे पर नकाब पहनकर रेसलिंग करती हैं ये महिला, ऐसे करती है रिंग में पिटाई, देखें VIDEO

जिसने राज कुमार का इलाज किया, उन्होंने कहा- 'मरीज मेरे पास आया और कहा कि उसने सांप को काटा है. मैंने समझा सांप ने उसे काट लिया है. उसकी हालत काफी गंभीर है. उसको दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है.' घटना के बाद राज कुमार के परिवार ने सांप का अंतिम-संस्कार किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, ETAH, Drunk Man, Drunk Man Bites Snake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com