विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2019

मर्डर के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा था शख्स, जेल में ही दी परीक्षा और किया ये कमाल

हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे एक युवक ने अपनी मेहनत और मेधा से सिद्ध कर दिया है कि यदि हौसला हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती.

मर्डर के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा था शख्स, जेल में ही दी परीक्षा और किया ये कमाल
उम्र कैदी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, साथी बंदियों में खुशी.

हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे एक युवक ने अपनी मेहनत और मेधा से सिद्ध कर दिया है कि यदि हौसला हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती. चार साल से जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 35 वर्षीय कैदी शिशुपाल ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है. जेल सूत्रों के अनुसार, अकबरपुर छाता निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र देवी सिंह को छाता पुलिस ने 19 फरवरी 2015 को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था. वह तभी से जेल में निरुद्ध था.

IPL 2019: हार्दिक पंड्या के चौके-छक्के देख हैरान रह गए खिलाड़ी, फैन्स बोले- 'वेस्टइंडीज से हो क्या...' देखें VIDEO

12 फरवरी 2017 को अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई. सजा मिलने के बाद शिशुपाल ने जेल अधिकारियों को बताया कि उसने कक्षा आठ तक पढ़ाई की है और अब हाईस्कूल की परीक्षा देना चाहता है. उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद उसने हाईस्कूल की परीक्षा का फार्म भरा था. परीक्षा देने के लिए उसे फिरोजाबाद जेल भेजा गया.

सरदार पटेल की मूर्ति के सामने गुटखा थूकते हुए CCTV में कैद हुआ शख्स, पुलिस ने पकड़ा और....

शनिवार को जब माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम आया तो पता चला कि वह हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुआ है तथा उसने कुल 61.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. यह जानकारी लगते ही उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा. जेल अधिकारियों तथा अन्य बंदियों ने भी उसे इस सफलता के लिए बधाई दी.

Avengers Endgame के पोस्टर के साथ एक्ता कपूर ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- 'Marvel's की धज्जियां उड़ा दी...'

वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेन्द्र मैत्रेय ने बताया, 'फिरोजाबाद जेल से परीक्षा देकर वापस मथुरा आने के बाद उसे प्रशासनिक निर्णय के आधार पर चार मार्च को केन्द्रीय कारागार आगरा भेज दिया गया है. वहां उसने अभी पढ़ाई जारी रखने की इच्छा प्रकट की है. उसकी इस कामयाबी पर उसके साथ के अन्य बंदियों में भी खुशी का माहौल है.'

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Up 10th Board Result, Up Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com