उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी अपने सहयोगी दल कांग्रेस को सीटों का बड़ा हिस्सा देने के लिए तैयार नहीं है. पार्टी की तरफ से करीब 26 सीटें देने का प्रस्ताव कांग्रेस के लिए अपमानजनक रहा है. ऐसे में पार्टी के सांसद और यूपी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने 'भीख' जैसे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हम 'भीख' नहीं मान रहे हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी की तरफ से सांसद इकरा हसन ने इमरान के बयान पर तीखा तेवर दिखाया और उनके बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है.
NDTV से बात करते हुए इमरान मसूद ने दूसरी बार 'भिखारी' वाली बात दोहराई, जिसमें उनका गुस्सा साफ झलक रहा था. उन्होंने एसपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप मलाई खुद रखना चाहते हैं और हमें छाछ भी नहीं देना चाहते. हम कोई भिखारी नहीं हैं कि आप हमें जो चाहें थमा दें.
इकरा ने NDTV के साथ खास बातचीत में कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस पार्टी के एक शख्स को लेकर इतना हंगामा क्यों हो रहा है. कोई भी गठबंधन किसी एक शख्स की महत्वाकांक्षाओं, अहंकार या सियासी मकसद से कहीं बड़ा होता है. मेरा मानना है कि इतना हंगामा करने की कोई जरूरत नहीं है."
'हमें मजबूर ना किया जाए कि हम...'
इकरा हसन ने बेहद मुखर लहते में कहा, "हम चाहते हैं कि यह गठबंधन बना रहे और सकारात्मक रूप से आगे जाए. मैं याद दिलाना चाहती हूं कि 2024 के बाद कई राज्यों में चुनाव हुए, जहां एसपी नहीं लड़ रही थी, सिर्फ कांग्रेस ने चुनाव लड़ा. लेकिन चुनाव परिणाम सबके सामने हैं. ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए, जिससे आपके सहयोगी के मन को ठेस पहुंचे, लेकिन हमें मजबूर ना किया जाए कि हम उस रूप में आएं."

इकरा हसन
माना जाता है कि कांग्रेस ने यूपी के लिए शुरुआत में 181 सीटों की मांग की थी. लेकिन ग्राउंड पर ऐसा मुमकिन नहीं था, इसलिए पार्टी ने अपनी लिस्ट अपडेट करते हुए सीटों की संख्या 131 और फिर 110 कर दी. लेकिन समाजवादी पार्टी ने सिर्फ 26 सीटों की पेशकश की.
यह भी पढ़ें | 'कांग्रेस को तैयारी और तेवर दोनों दिखाना चाहते हैं'.. SP की पहली लिस्ट जारी होने की इनसाइड स्टोरी
यह भी पढ़ें | Exculsive: सपा के 26 सीटों के ऑफर पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 130 सीटों की लिस्ट में हमारी कई अहम सीटें ही नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं