विज्ञापन

Uber ड्राइवर की 1 दिन की कमाई सुन शख्स हुआ हैरान, बोला- सीनियर मैनेजर से भी ज्यादा कमाता है

Uber ड्राइवर ने अपनी एक दिन की जो कमाई बताई, उसको लेकर एक्स पर बहस शुरू हो गई. ड्राइवर का कहना है कि वह रोजाना करीब 20 हजार रुपये कमाता है.

Uber ड्राइवर की 1 दिन की कमाई सुन शख्स हुआ हैरान, बोला- सीनियर मैनेजर से भी ज्यादा कमाता है
Uber ड्राइवर की 1 दिन की कमाई सुन शख्स हुआ हैरान
NDTV

Viral News: बेंगलुरु में एक शख्स ने रात के समय कैब बुक की. कैब में बैठने के बाद उसने ड्राइवर से बातचीत शुरू की और बात कैब ड्राइवर की कमाई तक जा पहुंची. इस पर कैब ड्राइवर ने Uber पर अपनी एक दिन कमाई दिखाई. इसके अलावा ड्राइवर ने बताया कि उसकी मुंबई में 10 अर्टिगा चलती है. जिससे 1500 रुपये हर दिन का किराया आता है. शख्स ने यह कहानी एक्स पर शेयर करके कहा कि कैब ड्राइवर की कमाई तो किसी प्रोडक्ट कंपनी के सीनियर मैनेजर के पैकेज से भी ज्यादा है. 

मैनेजर की सैलरी से ज्यादा कमाई

एक्स यूजर @xsankit ने यह स्टोरी बीते 21 नवंबर को पोस्ट की है, जिसमें उसने बताया कि बेंगलुरु में मैजेस्टिक जाने के लिए कल रात (20 नवंबर) को एक कैब की थी. इस दौरान बातचीत में कैब ड्राइवर से उस ने उसकी एक दिन की कमाई पूछा तो ड्राइवर का जवाब सुनकर एकदम से हो चौंक हो गया. ड्राइवर ने अपनी एक दिन की जो कमाई बताई. वो अच्छी खासी कंपनी में सीनियर मैनेजर की सैलरी से ज्यादा थी. 

Uber से एक दिन में कितनी इनकम?

उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि कैब में बैठते ही ड्राइवर से बातचीत शुरू हुई. इस दौरान दोनों जिंदगी और अन्य चीजों पर बात करते. बीच में @xsankit ने कैब ड्राइवर से पूछा कि वह एक दिन में कितना कमा लेता है. तो ड्राइवर ने उसे Uber की एक दिन की पूरी कमाई ( Uber Earning) दिखाई. वह रात 10:30 बजे तक उबर से 4800 रुपये कमा चुका था. 

कैब ड्राइवर ने बताया कि अभी वह 2 घंटे और गाड़ी चलाएगा. इसके अलावा उसने बेंगलुरु के शख्स को बताया कि उसके पास 10 अर्टिगा गाड़ियां हैं, जो मुंबई में चलती हैं. उसे एक अर्टिगा गाड़ी का एक दिन का 1500 रुपये किराया मिलता है.

एक दिन में 20 हजार रुपये कमाता है कैब ड्राइवर

Uber ड्राइवर के अनुसार, उसे मुंबई में 10 अर्टिगा गाड़ी से हर दिन 15000 रोज किराए के मिल रहे हैं. साथ ही वह बेंगलुरु में खुद गाड़ी चला रहा है और जहां उसकी एक दिन की इनकम करीब 5000 रुपये हो जाती है. इस हिसाब से कैब ड्राइवर की एक दिन में कुल 20 हजार रुपये की कमाई हो रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैब ड्राइवर की कमाई पर छिड़ी बहस

बेंगलुरु के शख्स ने एक्स पोस्ट में कहा कि जितना कैब ड्राइवर कमा रहा है. वो अपने आप में बहुत बड़ी रकम है. उसकी कमाई सीनियर मैनेजर से भी ज्यादा है. कैब ड्राइवर की एक दिन की कमाई के दावे पर बहस शुरू हो गई. एक्स पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि ऑनलाइन हमें हमेशा सबसे अच्छी स्थिति ही सुनने को मिलती है. ड्राइवर ने EMI, दुर्व्यवहार, वाहन खराब होने, खाली समय, मरम्मत और टोल टैक्स जैसी समस्याओं को नजरअंदाज करना चुना. 

एक अन्य एक्स यूजर @4JusticeFight ने कमेंट किया कि बेंगलुरु में भी मेरा कुछ ऐसा ही अनुभव रहा है. उसने दूसरी टैक्सी लोन पर खरीदी और ड्राइवर को महीने की सैलरी पर दे दी. पहली टैक्सी वो खुद चलाता है. पत्नी कार शोरूम में काम करती है. उसने जमीन खरीदकर घर बनवाया है. साल में दो बार छुट्टियां लेते हैं. गोवा जाने के लिए फ्लाइट लेते हैं. 

(अस्वीकरण: यह कहानी X वायरल हुई एक पोस्ट और उस आई प्रतिक्रिया पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्ति द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

यह भी पढ़ें | जर्मनी में मिला प्यार, हिमाचल में हुई शादी, इंग्लैंड के दूल्हे ने पालकी में बैठकर निभाई हिंदू परंपरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cab Driver, Cab Driver News, Cab Driver Earnings, Uber Driver Earnings, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com