Viral News: देश-दुनिया में लोग अक्सर खास पल या खास चीज को याद के तौर पर सजोकर रखते हैं. ऐसे ही एक ट्रांसजेंडर महिला ने अपने पूरे सफर को यादगार बनाने के लिए कुछ अनोखा और क्रिएटिव सोचा. उसने अपनी फेशियल सर्जरी से निकले हड्डियों के छोटे-छोटे टुकड़ों से ईयररिंग्स बना लिए, जिसे वह अब अपने कानों में हमेशा पहने रहती है. इस ट्रांसजेंडर महिला की क्रिएटिव सोच की लोग तारीफ कर रहे हैं. ट्रांसजेंडर महिला अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली है. अब वह खुलकर एक महिला की तरह जिंदगी जी रही है.
सर्जरी से मिली असली पहचान
टेक्सास की 40 वर्षीय ऑब्रे ने बताया कि हाल ही में उसके जीवन में बड़ा बदलाव आया. फेशियल फेमिनाइज़ेशन सर्जरी' (FFS) के जरिए उसे एक महिला के रूप में पहचान मिली है. ऑब्रे का कहना है कि उन्हें हमेशा से लगता था, वह एक ट्रांस हैं, लेकिन वह खुद से मानने को तैयार नहीं थीं.
एक्सपर्ट ज्लेवर ने बनाया खास झुमका
रेडिट पोस्ट में लिखा कि सर्जन ने फेशियल फेमिनाइजेशन सर्जरी के दौरान कई अलग-अलग प्रक्रियाएं कीं, जिनमें से शरीर के अलग-अलग हिस्सों से हड्डियों के छोटे टुकड़े निकाले. इस दौरान उसने पूछा कि क्या वह बची हुई हड्डियों के उन टुकड़ों को अपने पास रख सकती है तो डॉक्टर तुरंत मान गए.

Photo Credit: Reddit/x3n0s
इसके बाद ऑब्रे ने एक आर्टिस्ट को खोजा, जिसकी अपनी एक दुकान है और वह कस्टम ज्वेलरी बनाने में काफी माहिर है. उस आर्टिस्ट ने ऑब्रे के लिए सफेद सोने की बालियां बनाई, जिनमें ज़िरकोनिया जड़े हुए हैं. साथ ही उन्हीं बालियां से हड्डी के लंबे, पतले और नुकीले टुकड़े लटक रहे हैं. रेडिट पोस्ट के अनुसार, उसके पास अभी भी कुछ और हड्डियां बची हैं, जिनसे वह एक नेकलेस (हार) भी बनवाएगी.
जीवन में बदलाव से खुश ऑब्रे
Newsweek की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ट्रांसजेंडर महिला ने कई लोगों को अपनी इस खास बालियों का दिखाया, जिन्होंने कहा कि यह अब तक सबसे बेहतरीन चीजों में से एक है. साथ ही लोग ऑब्रे की क्रिएटिव सोच की तारीफ भी कर रहे हैं. जीवन में आए बदलाव को लेकर ऑब्रे कहती हैं कि किस्मत से मेरे आस-पास बहुत अच्छे लोग हैं. इस दौरान मुझे अपना कोई भी दोस्त या परिवार का सदस्य नहीं पड़ा है. ऑब्रे अब अपनी असली पहचान के साथ जिंदगी काफी खुश रहती हैं.
यह भी पढ़ें
500-500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी माला, जीजा ने सालों को दिया खास तोहफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं