झूला झूलना हर किसी को पसंद होता है. फिर चाहे वो बच्चे हों या बुजुर्ग. यही वजह है कि यंगस्टर्स और बुजुर्ग दोनों ही अम्यूजमेंट पार्क में दिल खोलकर झूलों को एन्जॉय करते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे. सभी जानते हैं कि अम्यूजमेंट पार्क में झूले बड़ी तेज रफ्तार में जमीन से आसमान तक की सैर करवाता है. ऐसी ही एक दिलचस्प राइड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
देखें Video:
Bird... pic.twitter.com/Lc8RQCxFSH
— Rex Chapman???????? (@RexChapman) March 25, 2021
वीडियो में आप देखेंगे कि दो नौजवान मजे से रोलर कोस्टर (Roller Coaster) की राइड का मजा ले रहे हैं, लेकिन जैसे झूला हवा में ऊपर की ओर जाता है, तभी उनमे से एक शख्स के मुंह पर पक्षी आकर टकराता है. पक्षी उसकी गर्दन पर अटक जाता है. जिसके बाद शख्स उसे हाथों से हटाता है और अजीब सा रिएक्शन देता है. वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग इस पर अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और वीडियो को खूब एन्जॉय भी कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो को ट्विटर पर @RexChapman ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ पक्षी लिखा है. वीडियो को अब तक 8 लाख 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं