विज्ञापन

वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कानपुर-प्रयागराज से भी गुजरेगी, जानें स्टॉपेज, किराया से लेकर टाइमिंग तक सब कुछ

Delhi Varanasi Vande Bharat Route: देश की दूसरी और यूपी की पहली वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से शुरू हो सकती है. आधुनिक सुविधाओं वाली यह ओवरनाइट ट्रेन यात्रियों के लिए वरदान साबित हो सकती है. जानें संभावित रूट, टाइमटेबल और किराया.

वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कानपुर-प्रयागराज से भी गुजरेगी, जानें स्टॉपेज, किराया से लेकर टाइमिंग तक सब कुछ
अब वाराणसी- दिल्ली वंदेभारत रातभर में पहुंचाएगी दिल्ली.
NDTV
  • रेलवे 31 अक्टूबर से वाराणसी से नई दिल्ली तक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने जा रही है, जो यूपी की पहली होगी.
  • यह ट्रेन शाम को वाराणसी से चलेगी और सुबह नई दिल्ली पहुंचने के लिए प्रयागराज और कानपुर के रास्ते से गुजरेगी.
  • ट्रेन संख्या 7421 वाराणसी से रात आठ बजकर पचास मिनट पर चलेगी और नई दिल्ली अगले दिन सुबह साढ़े छह बजे पहुंचेगी.

Varanasi Delhi Vande Bharat Route : उत्तर प्रदेश और देश के रेल यात्रियों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है. दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से देश के दूसरे और यूपी के पहले वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाईस्पीड ओवरनाइट ट्रेन के लिए 27 अक्टूबर 2026 से टिकट बुकिंग शुरू हो सकती है. यह ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रयागराज और कानपुर के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी. 

अब तक देश में वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयरकार यानी बैठकर यात्रा करने वाली फॉर्मेट में ही चलती थीं, लेकिन अब यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू होने वाली यह नई स्लीपर ट्रेन उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो शाम को वाराणसी से सवार होकर अगली सुबह तड़के सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचना चाहते हैं. हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन संभावित शेड्यूल और तैयारियों को देखते हुए यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की संभावना है.

अनुमानित किराया और बेस फेयर

रेलवे की ओर से तय किए गए प्रति किलोमीटर बेस फेयर के आधार पर वाराणसी से नई दिल्ली का अनुमानित कुल किराया यानी सुपर फास्ट चार्ज, जीएसटी और कैटरिंग मिलाकर इस प्रकार रह सकता है. 

क्लास प्रति किमी बेस फेयर अनुमानित कुल किराया पारंपरिक एक्सप्रेस से अंतर
थर्ड एसी (3AC)2.40 रुपये2,050 रुपये से 2,150 रुपयेलगभग 1,000 रुपये से 1,050 रुपये ज्यादा
 सेकंड एसी (2AC)3.10 रुपये  2,550 रुपये से 2,650 रुपयेलगभग 1,075 रुपये से 1,115 रुपये ज्यादा
फर्स्ट एसी (1AC)3.80 रुपये3,150 रुपये से 3,250 रुपये  प्रीमियम कंफर्ट के साथ आधुनिक अनुभव

संभावित टाइमटेबल और रूट 

प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन रात के समय सफर तय करेगी, ताकि यात्री सुबह समय पर अपने मंजिल तक पहुंच सकें. 

 ट्रेन संख्या 7421 वाराणसी से नई दिल्ली 

  •  वाराणसी से रवानगी: रात 8:50 बजे

प्रयागराज

  • आमद: 10:35 बजे 
  • रवानगी : 10:40 बजे

कानपुर सेंट्रल

  • आमदः रात 12:20 बजे 
  • रवनगीः  12:45 बजे

नई दिल्ली

  • आमद: अगली सुबह 6:55 बजे

ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से वाराणसी 

नई दिल्ली 

  • रवानगी: रात 9:40 बजे

प्रयागराज

  • आमद सुबह 4:45 बजे 
  • रवानगीः  4:50 बजे

वाराणसी 

  1. आगमन: सुबह 6:45 बजे
  2. ट्रेन की संरचना और कोच क्षमता 

यह भी पढ़ें- जबलपुर से हरिद्वार के लिए चलेगी सीधी ट्रेन! सतना, चित्रकूट, कानपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए पहुंचेगी तीर्थ नगरी

वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक सुविधाओं और LHB कोचों से लैस होगी. इस ट्रेन में कुल 16 एलएचबी एसी कोच होंगे. इसमें एक फर्स्ट एसी (1AC), 4 सेकंड एसी (2AC) और 11 थर्ड एसी (3AC) कोच शामिल किए जाएंगे. यह ट्रेन एक फेरे में लगभग 823 यात्रियों को एक साथ लेकर चल सकेगी. ट्रेन का रखरखाव वाराणसी में किया जाएगा, जबकि रास्ते में प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर वाटर रिफिलिंग की सुविधा होगी.

यह भी पढ़ें- जयपुर से कोलकाता के लिए चलेगी नई वीकली स्पेशल ट्रेन! आगरा, कानपुर, प्रयागराज और गया भी जाएगी; देखें पूरा शेड्यूल और टाइमटेबल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Vande Bharat, Varanasi Delhi Train, Varanasi News, Delhi Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com