विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2020

Ind vs Aus: जडेजा ने लपका शानदार कैच तो ट्विटर पर आई रिएक्शन की बाढ़, लोग बोले- "काबिलियत पर कभी शक..."

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में वेड ने अश्विन की गेंद पर हवा में शॉट खेला जिसे लपकने के लिए एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ी आगे बढ़े.

Ind vs Aus: जडेजा ने लपका शानदार कैच तो ट्विटर पर आई रिएक्शन की बाढ़, लोग बोले- "काबिलियत पर कभी शक..."
रविंद्र जडेजा के कैच को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही
मेलबर्न:

मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. प्लेइंग इलेवन में वापसी के बाद रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पूरी तरह से फॉर्म में नजर आए. मैच के पहले दिन अपनी फील्डिंग से जडेजा ने एक बार फिर दर्शकों को हैरान कर दिया है. दरअसल, जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड का एक जबरदस्त कैच लिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब वाहवाही हो रही है. 

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में वेड ने अश्विन की गेंद पर हवा में शॉट खेला जिसे लपकने के लिए एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ी आगे बढ़े. जडेजा और शुबमन गिल (Shubman Gill) कैच लेने के लिए दौड़े. इस वक्त शुबमन गिल और जडेजा टकरा गए. हालांकि, जडेजा ने बिना संतुलन खोए कैच को लपक कर सबको चौंका दिया. 

कैच लेने के बाद जडेजा ने शुबमन गिल को शांति से समझाया. जडेजा के इस बर्ताव ने भी फैन्स का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर फैन्स सर रविंद्र जडेजा के कैच को लेकर जमकर तारीफ कर रहे हैं बता दें कि मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस दौरान, भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindra Jadeja, Jadeja Catch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com