विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2017

'उल्लू बनाया बड़ा मजा आया' और फिर इस ट्वीट पर 'बंट गया' ट्विटर...

सच दिल से उस शख्स को दुआ देने का मन करने लगता है, जिसने में वहां स्वि‍च लगाने के बारे में सोचा होगा. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि जिस स्वि‍च को देखकर आपकी जान में जान आ गई और आप ने फट से अपना चार्जर उसमें लगाने की कोश‍िश की, वह असल में एक स्वि‍च या पावर आउटलेट नहीं महज एक स्ट‍िकर है...

Also Read in
'उल्लू बनाया बड़ा मजा आया' और फिर इस ट्वीट पर 'बंट गया' ट्विटर...
ऐसा कितनी बार हुआ है कि आप घर या ऑफिस से कहीं दूर हों और आपको फोन की बैटरी डाउन हो जाए... ऐसे में अगर कहीं कोई ऐसा फ्री स्वि‍च या पावर आउटलेट दिख जाता है जहां आप अपना चार्जर लगा सकें, तो इससे बड़ी राहत और कोई नहीं. सच दिल से उस शख्स को दुआ देने का मन करने लगता है, जिसने में वहां स्वि‍च लगाने के बारे में सोचा होगा. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि जिस स्वि‍च को देखकर आपकी जान में जान आ गई और आप ने फट से अपना चार्जर उसमें लगाने की कोश‍िश की, वह असल में एक स्वि‍च या पावर आउटलेट नहीं महज एक स्ट‍िकर है...

जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ यूएस के एक एयरपोर्ट पर, जब एक शख्स के इस प्रैंक पर बंट गया ट्विटर का वर्ल्ड. किसी ने इसे फनी बताया, तो किसी ने इसे बेकार मजाक...

हम आपको बताते हैं कि असल में हुआ क्या. ट्विटर पर एक यूजर @JustBasicDave ने लोगों को अपने एक प्रैंक में फंसाने की कोश‍िश की. उसने बीते सप्ताह मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा कि लोग हंसे बिना नहीं रह पाए.

इस शख्स ने सबसे पहले स्ट‍िकर्स लगाए, जो बिलकुल स्विचबोर्ड जैसे दिखते हों.
 

इसके बाद उसने छिपकर उन लोगों के वीडियो बनाए, जो इन स्टि‍कर्स को देखकर अपने फोन या लेपटॉप चार्ज करने की कोशि‍श कर रहे थे.
 
 

''पहली बार में लोग थोड़े कन्फ्यूज हुए फिर वे इस पर हंसे'' इस प्रैंक को तैयार करने वाले डेविड ने एबीसीन्यूज से कहा. उन्होंने कहा - ''वीडियो बनाने के बाद मैंने लोगों को बताया कि मैंने क्या किया है. इस पर सभी खूब हंसे. हमने इस तरह बिहेव किया जैसे कुछ हुआ ही न हो और दूसरे लोगों का इंतजार करने लगे.''

उनके इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन्स आए-
 
 
 
 
 

डेविड ने बताया कि जब उनके उड़ान भरने का समय हुआ तो उन्होंने उस स्टिकर को उतार दिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prank, Prank Videos, Prank On Twitter, Twiiter, Twitter Prank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com