यूं तो पुलिस कई काम ऐसा कर देती है, जिससे हमें हंसी आ जाती है. आज भी एक ऐसा ही मामला हुआ है, जो सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है. मामला ये है कि केरल ट्रैफिक पुलिस ने एक कार मालिक को हेलमेट नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया है. जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. इससे पहले भी ट्रैफिक पुलिस इस तरह की गलती कर चुकी है. ये मामला केरल के तिरुअंतपुरम का है. अजीत की गलती बस इतनी थी कि उसने कार चलाते हुए हेलमेट नहीं पहना था. सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है.
पीटीआई के मुताबिक, 26 अप्रैल को केरल के तिरुअंतपुरम में ट्रैफिक पुलिस ने अजीत नाम के शख्स की चालान काट दी. अजीत ने हेलमेट नहीं पहना था, इस बात से पुलिस ने 500 रुपये का चालान काट दिया. अमूमन ये होता है कि बाइक चलाते हुए हेलमेट नहीं पहनने पर ऐसा जुर्माना लगाया जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अजीत के पास मारुति अल्टो कार है. वो इसी कार से कहीं यात्रा कर रहे थे. ये ट्रैफिक पुलिस से एक चूक के कारण हुआ है. दरअसल, जिस गाड़ी का चालान कटा वो बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से मिलता है. इस वजह से पुलिस कंफ्यूज हो गई और उसने चालान काट दिया. अब अजीत ने फैसला लिया है कि वो इसकी शिकायत मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट के पास करेगा.
वीडियो देखें- एलन मस्क बने ट्विटर के नए बॉस, 44 अरब डॉलर में फाइनल हुई डील
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं