विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2019

TikTok Top 5: प्लेन हुआ क्रैश, उड़े चिथड़े...सुलगते हुए टुकड़े गिरे घरों पर, देखिए VIDEO

TikTok Top 5: देखिए एक कमाल का निकाह, जिसमें दूल्हे को सिर से लेकर पैर तक फूलों की झालर से ढक दिया गया है, ये झालरें इतनी लंबी है कि दूल्हे को दूध पीने में काफी मेहनत कर पड़ रही है.

Also Read in
TikTok Top 5: प्लेन हुआ क्रैश, उड़े चिथड़े...सुलगते हुए टुकड़े गिरे घरों पर, देखिए VIDEO
TikTok Top 5 Video
नई दिल्ली:

टिकटॉक (TikTok) टॉप 5 में आज आपको फनी वीडियो (Funny Video) के साथ-साथ कुछ ट्रेंडिग वीडियोज़ भी दिखा रहे हैं. इन वीडियो में आप देखेंगे तमिलनाडु के महाबलीपुरम (ममल्लापुरम) के एक समुद्र तट पर जॉगिंग के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने साफ-सफाई की. समुद्र के किनारे पर पड़े कचरे को उठाने का ये वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है. इसी के साथ टॉप 5 में देखिए एक कमाल का निकाह, जिसमें दूल्हे को सिर से लेकर पैर तक फूलों की झालर से ढक दिया गया है, ये झालरें इतनी लंबी है कि दूल्हे को दूध पीने में काफी मेहनत कर पड़ रही है. इसी के साथ देखिए सिंघाड़े का पौधा. जी हां, आपने अभी तक सिंघाड़े खाएं होंगे लेकिन अब देखिए उसका पौधा.  

1. आज का सबसे वायरल वीडियो पीएम मोदी का ही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) से अनौपचारिक बातचीत के लिए तमिलनाडु के महाबलीपुरम (ममल्लापुरम) में हैं. वहां, पीएम मोदी सुबह समुद्र किनारे वॉक के लिए निकले और सफाई करने लगे.

2. इस वीडियो में देखिए कि एक प्लैन क्रैश हुआ है. जमीन पर उसके टुकड़े पड़े हुए हैं. प्लेन ऐसे क्रैश हुआ कि आस-पास मौजूद घरों को भी तबाह कर दिया. अब आप इस वीडियो के कमेंट में देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये फिल्म वर्ल्ड ऑफ वॉर का स्टूडियो है. इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

3. बाज़ार में मौजूद केमिकल से भरी लिपस्टिक से परेशान हो चुकी हों तो ये ऑर्गेनिक लिपस्टिक बनाने का वीडियो देखें.

4. देखिए एक कमाल का निकाह, जिसमें दूल्हे को सिर से लेकर पैर तक फूलों की झालर से ढक दिया गया है, ये झालरें इतनी लंबी है कि दूल्हे को दूध पीने में काफी मेहनत कर पड़ रही है.

5. आपने अभी तक सिंघाड़े खाए होंगे, लेकिन अब देखिए इसका पौधा. इस वीडियो को 10 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok, Funny Video, TikTok Trending, TikTok Top Video, Plane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com