विज्ञापन

पोलैंड की महिला ने बताया भारत में अपने पहले डेंटल चेक-अप का एक्सपीरियंस, कहा- 'मैं हैरान हूं'

विदेशी बहू डोमिनिका ने ना सिर्फ भारत में डेंटल चेक-अप का अपना एक्सपीरियंस बताया है, बल्कि उसे यूरोप के ट्रीटमेंट प्रोसीजर से कंपेयर भी किया है.

पोलैंड की महिला ने बताया भारत में अपने पहले डेंटल चेक-अप का एक्सपीरियंस, कहा- 'मैं हैरान हूं'
इंडियन युवक से शादी करने के बाद से डोमिनिका भारत में ही रह रही हैं और वीडियो के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.
Instagram@domipatalas

Viral Video: 13 साल से इंटरनेशनल मॉडलिंग कर रहीं और अब भारत में रह रहीं डिजिटल क्रिएटर डोमिनिका पाटलस कालरा हाल ही में एक भारतीय डेंटिस्ट के पास गईं. उन्हें उम्मीद थी कि भारत और यूरोप के मेडिकल सिस्टम में बहुत फर्क होगा. लेकिन भारतीय क्लीनिक की साफ-सफाई, एडवांस तकनीक और मरीजों की फिक्र करने के तरीके ने उन्हें पूरी तरह से हैरान कर दिया.

पहले खर्च बताया, फिर इलाज शुरू किया

डोमिनिका को भारत में सबसे अच्छी बात यह लगी कि यहां डॉक्टर ने इलाज शुरू करने से पहले ही बता दिया कि कितना पैसा लगेगा. जब उन्होंने हामी भरी, तब जाकर डॉक्टर ने अपना काम शुरू किया. डोमिनिका बताती हैं कि यूरोप में ऐसा बिल्कुल नहीं होता. वहां पूरा इलाज खत्म होने के बाद सीधा बिल थमा दिया जाता है, जिससे कई बार जेब को तगड़ा झटका लगता है.

आसानी से एक दिन में मिला अपॉइंटमेंट

डोमिनिका ने बताया कि भारत में प्राइवेट क्लीनिक बहुत सारे हैं, इसलिए उन्हें डॉक्टर से मिलने के लिए यूरोप की तरह हफ्तों का इंतजार नहीं करना पड़ा. तुरंत नंबर आ गया और सारी डिटेल वॉट्सऐप पर भेज दी गई.

यूरोप जैसी मॉडर्न मशीनें और साफ-सफाई

डोमिनिका का कहना है कि भारत के क्लीनिक में मशीनें और इलाज का तरीका बिल्कुल यूरोप जैसा ही था. दांतों की फिलिंग, एक्स-रे और सफाई का काम बहुत अच्छे तरीके से हुआ. साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा गया था. क्लीनिक की हवा साफ रखने के लिए वहां एयर प्यूरीफायर लगे थे. इतना ही नहीं, अंदर जाने से पहले उनके जूतों पर प्लास्टिक के कवर पहनाए गए, बिल्कुल किसी बड़े अस्पताल की तरह.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

अगले दिन मैसेज करके पूछा हालचाल

उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि इलाज के दौरान उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया था. वो तब हैरान रह गईं, जब इलाज के अगले दिन क्लीनिक से वॉट्सऐप पर मैसेज आया- 'अब आप कैसा महसूस कर रही हैं?' डोमिनिका के मुताबिक, मरीजों की इतनी फिक्र यूरोप में देखने को नहीं मिलती.

'यूरोप में इलाज महंगा और इंतजार भी लंबा'

यूरोप के सिस्टम के बारे में बात करते हुए डोमिनिका ने बताया कि वहां इलाज बहुत महंगा है. हालांकि वहां हेल्थ इंश्योरेंस से थोड़ी मदद मिल जाती है, लेकिन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने में बहुत दिन लग जाते हैं. वहां सारी बातें सिर्फ फोन पर होती हैं, वॉट्सऐप जैसी सुविधा नहीं है.

आखिर में उन्होंने यह भी माना कि भारत और यूरोप दोनों बहुत बड़े हैं, इसलिए हर किसी का अनुभव अलग हो सकता है.

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

इंस्टाग्राम पर पोस्टे किए गए डोमिनिका के इस वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'विदेशों में बसे भारतीय भी जब भारत आते हैं, तो वे अपना रूट कैनाल ट्रीटमेंट यहीं करवाकर जाते हैं, क्योंकि यहां यह काम बहुत सस्ते में हो जाता है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंडिया के 0.001 परसेंट क्लीनिक ही ऐसे हैं. बाकी जगहों पर सुविधाएं डॉक्टर की फीस के हिसाब से देखने को मिलती हैं.'

यह भी पढ़ें:- दुरंतो एक्सप्रेस के AC कोच पर पथराव, पैसेंजर्स के खाने में गिरे कांच के टुकड़े; 1 मिलियन लोगों ने देखा वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें:- भारत में डिफेंडर कार के मेंटेनेंस का 1 साल में कितना खर्च आता है? फेमस यूट्यूबर साजिद शाहिद ने दिखाए बिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dominika Patalas-Kalra, Viral Video, Dental Treatment, Polish Woman In India, Digital Content Creator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com