विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2019

TikTok Top 10: जब अंकल ने 'जूली-जूली' गाने पर यूं मटकाई कमर, Viral हो गया Video

TikTok Top 10: वखरा स्वैग पर कैट वॉक करती एक छोटी-सी बच्ची. पार्क में घूम रही ये छोटी-सी लड़की अपने किसी रिश्तेदार के साथ वखरा स्वैग पर चलती है. इस वीडियो को अभी तक 73 हज़ार से ज्यादा बाद देखा जा चुका है.

Also Read in
TikTok Top 10: जब अंकल ने 'जूली-जूली' गाने पर यूं मटकाई कमर, Viral हो गया Video
TikTok Top 10 Videos
नई दिल्ली:

TikTok Top 10: टिकटॉक (TikTok) पर रोज़ाना मज़ेदार वीडियोज़ आती रहती हैं. इनमें से कुछ तो इतनी मज़ेदार होती हैं कि कुछ ही घंटों में वायरल हो जाती हैं. इन वीडियोज़ को देखकर वाकई में ऐसा लगता है कि असली स्टार एक 'आम आदमी' ही है. बिना किसी ट्रेनिंग और बिना किसी एक्सपर्ट के टिकटॉक पर ये आम लोग ऐसे-ऐसे कारनामें कर जाते हैं, जिनकी जितनी तारीफ करो उतनी कम है. यहां आपको ऐसी 10 वीडियोज़ दिखा रहे हैं, जहां आम आदमी धूम मचा रहे हैं. कोई डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती पर डांस कर रहा है तो कहीं छोटी-सी बच्ची वखरा स्वैग पर कैट वॉक कर रही है. यहां देखिए टिकटॉक के आज के टॉप 10 वायरल वीडियोज़.

1. वखरा स्वैग पर कैट वॉक करती एक छोटी-सी बच्ची. पार्क में घूम रही ये छोटी-सी लड़की अपने किसी रिश्तेदार के साथ वखरा स्वैग पर चलती है. इस वीडियो को अभी तक 73 हज़ार से ज्यादा बाद देखा जा चुका है.

2. जूली-जूली गाने पर इस अंकल का डांस टिकटॉक पर वायरल हो रहा है. जूली-जूली गाना एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया था. इस वीडियो को फिलहाल 4 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

3. बीच रोड पर लगे ट्रैफिक के बीच ये लड़की अपनी गाड़ी से उतरती है और टिकटॉक वीडियो बनाती है. इस वीडियो को 2 से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

4. बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगाने के बाद उसे परेशान करने का सिलसिला थमा नहीं. इस लड़के का एक दोस्त बाथरूम में आता है और उसके सिर पर शैम्पू डाल उसे और परेशान करता है. इस वीडियो को 70 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

5. लड़का अपनी गर्लफ्रेंड का सपना देख रहा होता है जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड आती है और चेहरे पर लिपस्टिक से हार्ट बनाकर चली जाती है. लड़का जैसे ही उस हार्ट को चूमता है, असल में पापा आ जाते हैं और ये लड़का फंस जाता है. इस मज़ेदार वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

.

6. तीन दोस्तों में से एक की चप्पल पानी से भरे खेत में चली जाती है, जो उसे लकड़ी के सहारे बाहर निकालने की कोशिश करता है. फिर वो लकड़ी भी पानी में गिर जाती है तो दूसरा दोस्त खेत में जाकर लकड़ी बाहर निकाल ले आता है, लेकिन चप्पल नहीं. इस मज़ेदार वीडियो को अभी तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

7. एक लड़का टैटू बनवाने शॉप पर जाता है. जैसे ही टैटू बनाने वाली मशीन उसके हाथ पास आती है वो इतनी तेज चिखता है कि टैटू बनाने वाला खुद उछल पड़ता है. इस वीडियो को 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

8. लंहगा गाने के साथ एक पत्नी अपने पति से शिकायत कर रही होती है कि वो बहुत कंजूस है और उसे लहंगा नहीं दिलाता. लेकिन पति उसकी तमन्ना पूरी करता है और उसे लहंगा दे देता है. इस वीडियो 2.4 लाख बार देखा जा चुका है.

9. एक लड़का खाली रोड के बीच में एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार फ्लिप मारता है, जिसे देख कर होई तारिफ करते थम नहीं रहा. इस वीडियो को अभी तक 17 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

10. ये वीडियो जन्माष्टमी की झांकी का है लेकिन वायरल अब हो रहा है. इसमें आप देख सकते हैं कि बेहद ही शानदार तरीके से एक ग्रुप सड़क पर कृष्ण और गोपियां बन डांस कर रहा है. इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok, BEST TIK TOK Videos, TikTok New Viral Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com