विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2023

जब पेड़ के नीचे सो रहे खूंखार टाइगर के सामने आ गया दुबला पतला कुत्ता..

28 सेकंड के इस वीडियो में पेड़ के नीचे आराम फरमा रहा खूंखार टाइगर एक कुत्ते का काम तमाम करते नजर आ रहा है.

जब पेड़ के नीचे सो रहे खूंखार टाइगर के सामने आ गया दुबला पतला कुत्ता..
आराम फरमा रहे खूंखार टाइगर को ललकारने की गलती कर बैठा कुत्ता

Tigress Attacks Dog In Front Of Tourists: जंगल के खूंखार शिकारियों से इंसान तो इंसान जानवर भी खौफ खाते हैं. चाहे ये खूंखार जानवर पिंजरे में हो या फिर खुले जंगल में सामने जाने का रिस्क उठाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. कई लोग पिंजरे में बंद जानवरों के सामने जाने से भी कतराते हैं, तो सोचिए अगर ऐसा ही कोई खूंखार जानवर आपके सामने आ जाए तो क्या होगा? यकीनन आपकी भी हालत खराब हो जाएगी, लेकिन कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं, जो अपने से कई गुना शक्तिशाली जानवर के सामने आकर उसे ललकारने से भी पीछे नहीं हटते, जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है, जिसमें एक कुत्ता पेड़ के नीचे आराम फरमा रहे टाइगर से पंगा लेता नजर आ रहा है. वीडियो में आगे जो हुआ उसे देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे.

यहां देखें वीडियो

28 सेकंड में टाइगर ने किया कुत्ते का काम तमाम

रूह कंपा देने वाला यह वीडियो रणथंभौर का बताया जा रहा है, जिसमें एक टाइगर आराम से पेड़ के नीचे सो रहा होता है. इसी बीच वहां एक कुत्ता आ जाता है. देखने में ऐसा लग रहा है मानो कुत्ते को टाइगर कोई शाकाहारी बकरी लग रहा हो, जिसके सामने वो आराम से टहल रहा हो. इस बीच टाइगर की नींद खुल जाती है और वहां से भागने की जगह कुत्ता उल्टा उसे ललकारने लगता है, जिसके अगले ही पल टाइगर भौंकते कुत्ते को अपने पंजों से दबोच लेता है और अपने शिकार को अपने जबड़ों से दबाकर दूर ले जाता है. 

किलिंग मशीन के नाम से जाना जाता है ये टाइगर

टाइगर के शिकार के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे देख लोगों के होश उड़ रहे हैं. महज 28 सेंकड के इस वीडियो को अब तक 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'सोते हुए बाघ को हल्के में ना लें. यह वीडियो रणथंभौर के T120 टाइगर का है, जो किलिंग मशीन के नाम से भी कुख्यात है. यहां तक इसने तेंदुए, स्लॉथ बीयर और लकड़बग्घा को भी अपना शिकार बनाया है.' इस क्लिप को राजस्थान के 'रणथंभौर टाइगर रिजर्व' में रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी देखें- करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों बेटों के साथ आए नजर 

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Attacked Dog, Viral Video Tiger Attack, Tiger Attack, Tiger Attack Dog, Ranthambore National Park, Tiger Attacked Dog In Ranthambore, Killing Machine Viral Video, Ranthambore Killing Machine, Viral Video Tiger Attacked Dog, Tiger And Dog Video, Ranthambore Tiger Attack 2023, Shocking Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com