विज्ञापन

बागपत: जाते-जाते रुला गया मोहल्ले का वफादार कालू, स्ट्रीट डॉग का ऐसा अंतिम संस्कार, VIDEO इमोशनल कर देगा

बागपत में कालू पिछले कई वर्षों से इसी गली में रह रहा था और 24 घंटे मोहल्ले की चौकीदारी करता था. गली के बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी का वह चहेता बन चुका था.

बागपत: जाते-जाते रुला गया मोहल्ले का वफादार कालू, स्ट्रीट डॉग का ऐसा अंतिम संस्कार, VIDEO इमोशनल कर देगा
baghpat street dog viral video
  • बागपत के देवी चौक मोहल्ले में करीब बारह साल तक रहने वाला स्ट्रीट डॉग कालू मोहल्ले वालों का चहेता था
  • कालू की मौत पर मोहल्ले के लोगों ने भावुक होकर उसे परिवार के सदस्य की तरह अंतिम विदाई दी
  • कालू ने कई वर्षों तक गली की चौकीदारी की और सभी बच्चे-बुजुर्गों का प्रिय बन गया था
बागपत:

बागपत से एक अनोखी और भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक स्ट्रीट डॉग के मरने पर बड़े सम्मान और धूमधाम से उसकी अंतिम विदाई की गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सब प्यार से उसे कालू कहते थे. 24 घंटे मोहल्ले की चौकीदारी और वफादारी के बाद कालू सबका चहेता बन गया था. अब अचानक उसकी रुखसत की खबर ने सबको इमोशनल कर दिया.  

सभी मोहल्ले वालों का चहेता था कालू  

बागपत कोतवाली क्षेत्र के देवी चौक मोहल्ले में रहने वाले करीब 12 साल के स्ट्रीट डॉग “कालू” की मौत के बाद मोहल्ले के लोगों ने उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह अंतिम विदाई दी.कालू पिछले कई वर्षों से इसी गली में रह रहा था और 24 घंटे मोहल्ले की चौकीदारी करता था. गली के बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी का वह चहेता बन चुका था.

यह भी पढ़ें- लखनऊ: ससुर ने बेटियों संग मिलकर लोहे की रॉड-डंडों से की दामाद की हत्या, सामने आई मर्डर के पीछे की कहानी

गुब्बारे-फूल मालओं से दी विदाई 

कालू की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में शोक का माहौल बन गया. इसके बाद लोगों ने मिलकर कालू की अंतिम यात्रा निकाली. इस दौरान गुब्बारे, फूल-मालाएं और गानों के साथ उसे विदाई दी गई. बच्चे और बड़े सभी भावुक नजर आए. मोहल्ले के लोगों ने कालू का अंतिम संस्कार यमुना घाट पर किया. स्ट्रीट डॉग के प्रति लोगों का यह प्रेम अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें-   मुख्तार अंसारी के भाई की संपत्ति कुर्क करने का आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने कहा, सिर्फ रिश्तेदार होने से ऐसा नहीं कर सकते

लेखक के बारे में
img
विपिन सोलंकी
Stringer from udaipur
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baghpat News, UP News, Baghpat Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com