विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2022

नहीं देखा होगा मौत का ऐसा लाइव Video, देखिए आकाशीय बिजली का तांडव

सोशल मीडिया पर हाल ही में आकाशीय बिजली का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. बिजली की चपेट में आकर पेड़ के नीचे खड़े लोगों का कैसे बुरा हाल हो जाता है, आप इस वीडियो में देख सकते हैं.

नहीं देखा होगा मौत का ऐसा लाइव Video, देखिए आकाशीय बिजली का तांडव
अचानक पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, पलक झपकते ही मौत के मुंह में समा गईं चार जिंदगियां

तेज बारिश हो तो अक्सर पेड़ के नीचे न खड़े होने की सलाह दी जाती है. बिजली गिरने पर पेड़ों पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है, ऐसे में अगर कोई पेड़ के नीचे खड़ा हो तो ये घातक साबित हो सकता है. आकाशीय बिजली का सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो हर किसी के रोंगटे खड़े कर रहा है. अक्सर बिजली की चपेट में आकर पेड़ के नीचे खड़े लोगों का बुरा हाल हो जाता है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पेड़ के नीचे ना खड़े होने की सलाह देते हुए सतर्क कर रहा है.

यहां देखें वीडियो

हैरत में डाल देगा वीडियो

ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे चार लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हुए थे, इस दौरान तेज बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश से तन छिपाने के लिए कुछ लोग पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन इन्हें क्या पता था कि जिस पेड़ को ये रक्षक समझ रहे हैं दरअसल, उसकी छाव ही इनके लिए भक्षक बन जाएगी. महज 20 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बारिश की वजह से पेड़ के नीचे छिपे चार लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर जाती है और वह सभी पलक झपकते ही जमीन पर गिर जाते हैं. 

17 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है वीडियो

ट्विटर पर TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आकाश से गिरती ये मौत कैसे पलक झपकते इन चार लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है, इसका दृश्य किसी को भी हैरत में डाल दें. ट्विटर पर इस वीडियो को 17 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं ढाई लाख से अधिक लाइक्स इस वीडियो पर आए हैं और 68 हजार से अधिक बार रिट्वीट किया गया है.

* ""बच्चे के पैर रखते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, फुर्तीली मां ने ऐसे बचाई मासूम की जान
* 'भारी बारिश के बीच आवासीय कॉलोनी में घुसा मगरमच्छ, Video देख उड़ जाएंगे होश'
* "Pakistani आर्टिस्ट ने बजाई 'जन गण मन' की धुन, सरहद पार के Video ने जीता भारतीयों का दिल

देखें वीडियो- वरुण धवन मुंबई एयरपोर्ट पर पत्‍नी नताशा दलाल के साथ आए नज़र 

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bijli Girne Ka Viral Video, Rain Viral Video, Celestial Lightning, Video Of Celestial Lightning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com