संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्तरी सैक्रामेंटो (North Sacramento), कैलिफ़ोर्निया (California) में दो चोरों ने पिछले सप्ताह एक एटीएम (ATM) को चुराने के लिए फोर्कलिफ्ट (forklift) ट्रक का इस्तेमाल किया, लेकिन वे चोरी के एटीएम को साथ ले जा ना सके. ये चोर अपनी कोशिश में नाकाम रहे और एटीएम को बीच सड़क पर छोड़ कर भाग निकले. सैक्रामेंटो काउंटी (Sacramento County) शेरिफ ऑफिस (Sheriff's Office) ने अपने सोशल मीडिया (social media) पेज पर घटना का फुटेज पोस्ट किया, जिसमें संदिग्धों को सेफ क्रेडिट यूनियन एटीएम (Safe Credit Union ATM. को चुराने के लिए एक साथ काम करते हुए देखा जा सकता है.
फुल प्रूफ प्लान के साथ आए थे चोर, लेकिन हुए फेल
वीडियो में ऑरेंज कलर की सुरक्षा जैकेट पहने एक संदिग्ध, फोर्कलिफ्ट ट्रक को एटीएम से टकराता है, जिससे एटीएम जमीन पर गिर जाता है, जबकि दूसरा संदिग्ध मशीन के पास ट्रक के साथ इंतजार कर रहा है. शेरिफ कार्यालय ने कहा, ‘डकैती का प्रयास 2 अगस्त को सुबह करीब 6:15 बजे हुआ. दूसरा संदिग्ध मशीन लेकर चला गया, लेकिन उनके 'भागने' के दौरान, एटीएम मशीन वॉट एवेन्यू के बीच में ट्रक से बाहर गिर गई. दोनों संदिग्ध घटनास्थल से भाग गए और अभी तक नहीं आए हैं.' शेरिफ कार्यालय ने कहा, ‘पहचान की जाए या उसका पता लगाया जाए.'
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
यहां देखें वीडियो
हो रही चोरों की तलाश
अधिकारी फिलहाल बैंक से निगरानी वीडियो फुटेज की जांच करने की प्रोसेस में है. केसीआरए-टीवी के अनुसार, उनका लक्ष्य संदिग्धों का विस्तृत और सटीक डिटेल्स निकालना है, जिसे बाद में जनता के साथ साझा किया जा सके. शेरिफ कार्यालय उन लोगों से आग्रह कर रहा है, जिनके पास चोरी के संबंध में कोई भी जानकारी है, वे तुरंत शेरिफ कार्यालय से संपर्क करें या सैक्रामेंटो वैली क्राइम स्टॉपर्स तक पहुंचें. इसके लिए $1,000 की इनाम राशि भी रखी गई है.
ये भी देखें- 'रॉकी और रानी' में धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर क्या बोले सनी देओल?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं