विज्ञापन

इटली में सबसे फेमस वाइन की 30 हजार बोतल चुरा ले गए चोर, कीमत इतनी ज्यादा कि गोवा में खरीद लेंगे 4 लग्जरी विला

इटली में 1385 से चल रही वाइन कंपनी को 7 चोरो ने 55 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. एक ही रात वो 2 ट्रक में 30 हजार प्रीमियम वाइन बोतलें चुराकर फरार हो गए.

इटली में सबसे फेमस वाइन की 30 हजार बोतल चुरा ले गए चोर, कीमत इतनी ज्यादा कि गोवा में खरीद लेंगे 4 लग्जरी विला
मार्केसी एंटिनोरी वाइनरी में चोरी का खुलासा बीते सोमवार को हुआ.
Unsplash

Trending: इटली के टस्कनी में मशहूर वाइन कंपनी मार्केसे एंटिनोरी के गोदाम से करीब 5 मिलियन यूरो (लगभग 54.29 करोड़ रुपये) की 30 हजार रेड वाइन बोतलें चोरी हो गईं. इसका खुलासा बीती सोमवार सुबह कर्मचारी के गोदाम पहुंचने पर हआ, जिसके बाद कंपनी के एक प्रतिनिधि ने इसे इटली के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी वाइन चोरी बताया.

विदेश भेजने के लिए पैक था माल

रॉयटर्स के मुताबिक, चोरी की यह घटना पिछले वीकेंड कॉर्टोना स्थित वेयरहाउस में हुई. सीसीटीवी फुटेज में कुल 7 नकाबपोश चोरों को देखा गया, जिन्होंने पहले अलार्म सिस्टम को बंद किया और फिर वाइन के बॉक्सों को दो ट्रकों में लादकर फरार हो गए. एएफपी के हवाले से कंपनी ने बताया कि यह उनका सबसे बड़ा गोदाम है, जहां दुनियाभर में भेजने के लिए वाइन को पैक करके रखा गया था. लेकिन उसे डिस्पैच करने से पहले ही चोरों ने उसे चुरा लिया.

तीन तरह की रेड वाइन्स हुई चोरी

एएफपी के मुताबिक, चोरों ने कंपनी की सबसे महंगी रेड वाइन चुराई है, जिसमें Tignanello, Solaia, Guado al Tasso शामिल हैं. इन बोतलों की कीमत 120 से 130 यूरो के बीच होती है. रॉयटर्स ने बताया कि अकेले सोलाया ब्रांड की ही 8 से 10 हजार बोतलें चोरी हुई हैं. ये सभी प्रीमियम रेड वाइन हैं, जिन्हें लोग लंबे समय तक अपने शोकेज में भी रखते हैं.   

1385 से वाइन बना रही इस कंपनी ने दुनिया भर के अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि वे अनऑथराइज्ड लोकेशन्स से वाइन खरीदने से बचें.

इटली में बढ़ रही वाइन चोरी की वारदात

रॉयटर्स के मुताबिक, इससे पहले जुलाई महीने में मोंटाल्सिनो की बानफी वाइनरी में भी ऐसी ही चोरी हुई थी. इसके बाद पिछले महीने सितंबर में उत्तरी पीडमोंट इलाके से बैरोलो वाइन की 3000 बोतलें चुराई गई थीं. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी क मदद से आरोपियों को ढूंढने की कोशिश कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Italy, Wine Theft, Tuscany Wine Tasting, Red Wine, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com