विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2017

स्टेशन पर टिकट देने वाला कर्मचारी नहीं था मौजूद, यात्रियों ने मुफ्त में की यात्रा

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टिकट काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी अस्वस्थ होने के कारण ड्यूटी पर नहीं आया था. इस कारण यात्री बिना टिकट के ही रामेश्वरम-मदुरै पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए.

Also Read in
स्टेशन पर टिकट देने वाला कर्मचारी नहीं था मौजूद, यात्रियों ने मुफ्त में की यात्रा
प्रतीकात्मक तस्वीर.
रामेश्वरम (तमिलनाडु): इस द्वीपीय शहर से 1000 से ज्यादा लोगों ने मदुरै जाने वाली ट्रेन में मुफ्त यात्रा की, क्योंकि यहां रेलवे स्टेशन पर टिकट देने वाला कोई कर्मचारी ही नहीं था. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टिकट काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी अस्वस्थ होने के कारण ड्यूटी पर नहीं आया था. इस कारण यात्री बिना टिकट के ही रामेश्वरम-मदुरै पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए.

यह भी पढ़ें : रेलवे ने पीवी सिंधु, साक्षी मलिक और दीपा कर्मकार को महाराजा एक्प्रेस की मुफ्त ट्रिप का ऑफर दिया

VIDEO : मुफ़्त में तीर्थ कराएगी यूपी सरकार


उन्होंने बताया कि ट्रेन के रवाना होने तक काउंटर पर कोई कर्मचारी था ही नहीं इसलिए यात्री बिना टिकट के ही सुबह में साढ़े पांच बजे ट्रेन पर सवार हो गए. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मदुरै के डिविजनल रेलवे प्रबंधक को एक शिकायत भेजी गई है. मदुरै रामेश्वरम से 161 किलोमीटर दूर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rameshwaram, Traveled For Free
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com