विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे क्यूट जीव, मासूमियत देख हो जाएंगे लट्टू, लेकिन जरा सा शोर सुनते ही कर लेते हैं 'सुसाइड'!

Sensitive Animals: क्या आपने कभी ऐसे जानवर के बारे में सुना है, जो आपकी आवाज से ही इरिटेट होकर सुसाइड तक कर सकता है. आज हम आपको ऐसे ही एक जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मासूमियत पर आपका भी दिल लट्टू हो सकता है.

ये है दुनिया का सबसे क्यूट जीव, मासूमियत देख हो जाएंगे लट्टू, लेकिन जरा सा शोर सुनते ही कर लेते हैं 'सुसाइड'!
एक छोटी सी फ्लैश लाइट भी बन सकती है इस मासूम जीव की 'मौत' का कारण.
Photo- destiniumwithamit

Most sensitive animal in the world: दुनियाभर में ऐसे कई जीव हैं जिनके बारे में आज भी ज्यादातर लोग नहीं जानते. क्या आपने कभी ऐसे जीव के बारे में सुना है जिसे छूना तो दूर, उसके सामने तेज सांस लेना भी उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मासूमियत से भरी बड़ी-बड़ी आंखें और चेहरा देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे, लेकिन इसकी मासूमियत ही इसे दुनिया का सबसे सेंसिटिव जानवर बनाती है. हम बात कर रहे हैं फिलीपींस टार्सियर (Philippine Tarsier) की. जो हल्की सी आवाज से भी सुसाइड का मन बना लेते हैं. 

ये हैं दुनिया के सबसे शांतिप्रिय जानवर (animal commit suicide)

अक्सर लोग जब जू (चिड़ियाघर) जाते हैं, तो जानवरों या पक्षियों की तस्वीरें लेते हैं या उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन फिलीपींस टार्सियर के साथ ऐसा करना उसके लिए खतरे से खाली नहीं है. ये इतने सेंसिटिव होते हैं कि कैमरे की एक फ्लैश को भी बर्दाश्त नहीं कर पाते. दरअसल, ये दुनिया के उन जीवों में शामिल है, जो जरा सा भी इंसानी शोर बदार्शत नहीं कर सकते. यही वजह है कि जब लोग इसे देखने जाते हैं, तो लोगों के बोलने पर पाबंदी होती है. बस आप इन्हें चुपचाप बिना आवाज किए शांति से देख सकते हैं. कहते हैं कि बातचीत करने या फिर तस्वीरें क्लिक करते समय आने वाली आवाज से भी ये नाराज हो सकते हैं और सुसाइड कर लेते हैं. 

टार्सियर की खासियत (amazing animal kingdom)

इनके इस बिहेवियर के पीछे का कारण शोर है. यहां तक की इन्हें बार-बारे छूना, उन्हें गंभीर स्ट्रेस दे सकता है. बढ़ते स्ट्रेस के चलते कई बार ये खाना-पीना छोड़ देते हैं या फिर खुद को चोट पहुंचाकर अपनी जान तक दे देते हैं. अगर आप इन्हें ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि, इनके सिर के मुकाबले इनकी आंखें बेहद बड़ी-बड़ी होती हैं. इन्हीं बड़ी-बड़ी आंखों की मदद से ये रात में सक्रिय रहकर शिकार कर पाते हैं. 100 से 150 ग्राम वजन होने के चलते ये आसानी से बहुत कम दूरी तक छलांग लगा लेते हैं. पेड़ों पर रहने वाले ये जीव बेहद संवेदनशील होते हैं. 

ये भी पढ़ें:-ऑडी कार से आने वाले इस मोची की दुकान देखकर चेंज कर लोगे अपना प्रोफेशन! चौंका देगी कमाई

संरक्षण केंद्रों के सख्त नियम (Rules to save these creatures)

वैज्ञानिकों के अनुसार टार्सियर का तंत्रिका तंत्र (nervous system) बेहद नाजुक है. इन जानवरों को बचाने के लिए वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बेहद सख्त नियम बनाए गए हैं. जैसे- यहां आने वाले सैलानियों को खामोश रहने की हिदायत दी जाती है. इसके अलावा तस्वीर लेते समय फ्लैश लाइट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है. वहीं लोगों को इनसे दूरी बनाकर चलने की हिदायत दी जाती है. ये सारे नियम जानवरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: इन अंडों को खाना हर किसी के बस की बात नहीं...आती है तेज बदबू, खाते ही 7 साल बढ़ जाती है उम्र!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Animal, Philippine, Sensitive, Suicide, Wildlife Animals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com