विज्ञापन

VIDEO: इन अंडों को खाना हर किसी के बस की बात नहीं...आती है तेज बदबू, खाते ही 7 साल बढ़ जाती है उम्र!

Longevity Egg: इन दिनों इंटरनेट पर ऐसे अंडों की चर्चा हो रही है, जिसकी खूबी जानकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे. दरअसल, इन अंडों के पीछे का दावा ही इसके चर्चा का विषय बना हुआ है. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

VIDEO: इन अंडों को खाना हर किसी के बस की बात नहीं...आती है तेज बदबू, खाते ही 7 साल बढ़ जाती है उम्र!
क्या आप जानते हैं जापान के इन मशहूर अंडों के बारे में...एंटी एजिंग गुणों से हैं भरपूर
pexels

Japan Famous Black Egg: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसे अंडों की बात की जा रही है, जिनकी खासियत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, इस वीडियो की चर्चा के पीछे का कारण जिन अंडों को बताया जा रहा है, उन्हें लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया गया है. कहा जा रहा है कि, इन अंडों को खाने से उम्र सात साल कर बढ़ जाती है. हालांकि, वैज्ञानिक रूप से यह दावा पूरी तरह साबित नहीं हुआ है, लेकिन स्वाद और अनोखेपन के चलते ये दुनियाभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

आखिर मिलता कहां है यह अंडा (seven years life egg)

दावा किया जा रहा है कि इन अंडों को खाने से इंसान की उम्र 7 साल तक बढ़ जाती है. जापान के ओवाकुदानी (Owakudani) इलाके में मिलने वाले इन अंडों को खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं. ओवाकुदानी इलाका सल्फर के खदानों और हॉट स्प्रिंग्स के लिए भी जाना जाता है. जहां तेज बदबू आती है. इन अंडों को भाप में उबाला जाता है. बड़ी बात ये है कि, इस भाप में मौजूद सल्फर और अन्य खनिज अंडे को काला रंग दे देते हैं, जिसके कारण इसे 'ब्लैक एग्स' भी कहा जाता है. वहीं भाप में उबालने से अंडों में खनिजों की मात्रा बढ़ जाती है. सल्फर के खदान के पास मौजूद एक कैफे में इन अंडों को सर्व किया जाता है. इन अंडों को खोलते ही इसमें से एक तेज तीखी गंध आती है, जिसके पीछे की वजह है सल्फर की खदानें. 

क्या है इन अंडों की कीमत (sulfur hot spring egg)

अपने स्वाद की वजह से लोग दूर-दूर से इनका स्वाद चखने आते हैं, लेकिन तेज गंध की वजह से इसे खाने की हिम्मत हर कोई नहीं कर पाता. कहते हैं कि, इसका स्वाद काफी लजीज और अलग होता है. एंटी एजिंग गुणों की वजह से अंडों के पीछे की उम्र बढ़ने की मान्यता को जानकार पूरी तरह सच नहीं मानते. अब बात करते हैं इन अंडों की कीमतों की, हर एक अंडे की कीमत लगभग 500-600 जापानी येन (भारतीय रुपये में करीब 300-400 रुपये) है.

ये भी पढ़ें:-इतिहास की इन अनोखी खोज को जान कर झन्ना जाएगा दिमाग, विशेषज्ञ भी रह गए थे हक्के-बक्के

ये भी पढ़ें:-यहां शादियों में गिफ्ट नहीं...देने होते कड़कड़ाते नोट, अगर कैश लाना भूल गए तो वेन्यू पर ही लग जाता है ATM

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg, Sulfur, Japan, Black Eggs From Hakone, Trending News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com