विज्ञापन

CISF ने बनाई पहली महिला क्विक रिएक्शन टीम, बेंगलुरु में पूरा हुआ कमांडो प्रशिक्षण

CISF ने 10वीं रिजर्व बटालियन, बेंगलुरु को महिला क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के लिए समर्पित प्रशिक्षण केंद्र घोषित किया है.

CISF ने बनाई पहली महिला क्विक रिएक्शन टीम, बेंगलुरु में पूरा हुआ कमांडो प्रशिक्षण
CISF क्विक रिएक्शन टीम
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पहली महिला क्विक रिएक्शन टीम का प्रशिक्षण बेंगलुरु में पूरा किया है.
  • 10वीं रिजर्व बटालियन को महिला QRT का समर्पित प्रशिक्षण केंद्र घोषित किया गया है.
  • महिला कमांडो को शहरी अभियान, क्लोज क्वार्टर बैटल और आतंकवाद विरोधी अभियानों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है.

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने महिलाओं की ऑपेरशनल रोल को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. बल की पहली महिला क्विक रिएक्शन टीम (QRT) का प्रशिक्षण पूरा हो गया है. इस बैच का पासिंग आउट समारोह 28 जुलाई को बेंगलुरु स्थित 10वीं रिजर्व बटालियन में आयोजित किया गया.

CISF ने 10वीं रिजर्व बटालियन बेंगलुरु को महिला QRT का समर्पित प्रशिक्षण केंद्र भी घोषित किया है. यहां अब महिला कमांडो को विशेष परिचालन प्रशिक्षण दिया जाएगा बता दें कि क्विक रिएक्शन टीम ऐसे विशेष दस्ते होते हैं, जिन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रखा जाता है. किसी भी घटना होने पर यह तुरंत रियेक्ट कर सकते हैं. इनकी तैनाती संवेदनशील प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, मेट्रो और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा में की जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

आतंकवाद विरोधी अभियानों का भी अभ्यास

पहले महिला QRT बैच की कमांडो ने कठिन और विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है. उन्हें सामान्य सुरक्षा ड्यूटी से आगे बढ़कर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार किया गया है. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शहरी इलाकों में अभियान चलाने, क्लोज क्वार्टर बैटल यानी कम दूरी की लड़ाई, बंधक जैसी परिस्थितियों से निपटने और आतंकवाद विरोधी अभियानों का अभ्यास कराया गया. इसके अलावा उन्हें आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल, तेज़ प्रतिक्रिया, रिफ्लेक्स फायरिंग और आपातकाल में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए भी प्रशिक्षित किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

'महिलाओं की भूमिका को नई पहचान देने की पहल'

पासिंग आउट समारोह में CISF के एयरपोर्ट सेक्टर की अतिरिक्त महानिदेशक  बिनीता ठाकुर मुख्य अतिथि रहीं. उन्होंने प्रशिक्षु महिला कमांडो को बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं अब केवल सुरक्षा बलों का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में अग्रिम पंक्ति की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रशिक्षण नहीं है, बल्कि आंतरिक सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान देने की पहल है. उन्होंने नई कमांडो से भविष्य की महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए प्रेरणा बनने की अपील भी की.

Latest and Breaking News on NDTV

वैसे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए CISF पिछले कुछ वर्षों से लगातार विशेष पहल कर रहा है. इससे पहले बल ने मध्य प्रदेश के बड़वाह स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं के लिए पहला ऑल-वुमन कमांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया था. इसका उद्देश्य महिला कर्मियों को उन्नत परिचालन जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना था.

Latest and Breaking News on NDTV

हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन  में तैनात CISF की क्विक रिएक्शन टीम में भी 22 महिला कर्मियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा देश के कई हवाई अड्डों और अन्य उच्च सुरक्षा वाले प्रतिष्ठानों पर भी महिला QRT की तैनाती की जा चुकी है. CISF का कहना है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों  में महिलाओं की सबसे अधिक भागीदारी इसी बल में है. विशेष प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और परिचालन जिम्मेदारियों में महिलाओं को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. बेंगलुरु में महिला QRT प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक सक्षम, आधुनिक और महिला-समावेशी सुरक्षा बल तैयार किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें : दिल्ली से धर्मशाला 6 घंटे में, पंजाब-हिमाचल का सफर होगा आसान, पूरा होने वाला है कांगड़ा-रानीताल हाइवे का काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CISF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com