विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2023

लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था रिपोर्टर, तभी तोता आया और कान से ईयरफोन लेकर भाग गया, देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक तोता न्यूज़ रिपोर्टर के कंधे पर बैठ जाता है. तोता कुछ देर शांत रहता है फिर रिपोर्टर के कान में लगे इयरफोन को निकाल लेता है और फिर उड़ जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से दंग हो रहे हैं.

लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था रिपोर्टर, तभी तोता आया और कान से ईयरफोन लेकर भाग गया, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर यूं तो रोज़ हज़ारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें देखने के बाद हमें बुरा भी लगता है, वहीं कुछ वीडियो को देखने के बाद हंसने का मन करता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक न्यूज़ रिपोर्टर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा होता है, तभी एक तोता आता है और रिपोर्टर के कंधे पर बैठ जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तोता रिपोर्टर के कान में लगे इयरफोन को चोंच से खींच लेता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी रोक नहीं पा रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक तोता न्यूज़ रिपोर्टर के कंधे पर बैठ जाता है. तोता कुछ देर शांत रहता है फिर रिपोर्टर के कान में लगे इयरफोन को निकाल लेता है और फिर उड़ जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से दंग हो रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को 52 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- रिपोर्टर को तोते ने परेशान कर दिया. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत हंसी आ रही है इस वीडियो को देखने के बाद.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reporter Viral Video, Trending Viral Video, Parrot Viral Video, Funny Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com