विज्ञापन
This Article is From May 28, 2023

हारमोनियम बजाते बुजुर्ग शख्स ने गाया उदित नारायण का गाना, लोगों पर चला आवाज का जादू

इसे कमाल के वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स बड़ी ही खूबसूरती से उदित नारायण का एक गाना गाता नजर आ रहा है, जिनकी आवाज सुनकर लोग उनके फैन हो रहे हैं.

हारमोनियम बजाते बुजुर्ग शख्स ने गाया उदित नारायण का गाना, लोगों पर चला आवाज का जादू
बुजुर्ग शख्स ने गाया उदित नारायण का गाना

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो दिल जीत लेते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स बड़ी ही खूबसूरती से उदित नारायण का गाना गाता नजर आ रहा है, जिनकी आवाज सुनकर लोग उनके फैन हो रहे हैं. वीडियो में शख्स हारमोनियम बजाते हुए अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरता नजर आ रहा है. 

यहां देखें वीडियो

वीडियो देख आप भी हार बैठेंगे दिल

इस शानदार वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स हारमोनियम बजाते हुए उदित नारायण का गाना 'क्या तुम्हें पता है ऐ गुलशन' गाते नजर आ रहा है. इस दौरान बुजुर्ग के आसपास कुछ लड़कियां बैठी नजर आ रही है. वीडियो में बुजुर्ग हाथों में माइक थामे अपनी शानदार आवाज से लोगों का दिल जीत रहा है. इस बीच एक लड़की बुजुर्ग के सुर से सुर मिलाती नजर आ रही है. वीडियो को देखकर यकीनन आप भी अपना दिल हार बैठेंगे. 

बुजुर्ग शख्स की आवाज ने जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को इसी साल 2 दिन पहले शेयर किया गया है. इस कमाल के वीडियो को अब तक 9 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 9 लाख 71 हजार से ज्यादाा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन देते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं.  इक यूजर ने लिखा,'दिल छू देने वाली आवाज है दादा आपकी.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जितना सुनता हूं कम ही लगता है.'

ये भी देखें- कृति सेनन से लेकर क्विक स्टाइल तक, IIFA 2023 में हर कोई है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singing, Trending Video, Udit Narayan, Viral Video, Old Man Singing Udit Narayan Song, Man Singing Udit Narayan Song, Beautiful Voice Video, Amazing Video, Voice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com