विज्ञापन

भारत में 30 साल पुराना ऑटो खरीद घूमने निकला कपल, बोला- हमारी TUK LIFE है

ब्रिटेन और लिथुआनिया का कपल 30 साल पुराने ऑटो रिक्शा से भारत की यात्रा कर रहा है. तमिलनाडु और रामेश्वरम में उन्हें स्थानीय लोगों का प्यार, मदद और यादगार अनुभव मिले.

भारत में 30 साल पुराना ऑटो खरीद घूमने निकला कपल, बोला- हमारी TUK LIFE है
30 साल पुराना ऑटो खरीद भारत घूमने निकला विदेशी कपल
Instagram/travelsontoastofficial

Viral Video: साउथ एशिया के 5 देशों में घूम चुका विदेशी कपल अब भारत में ऑटो से भ्रमण कर रहा है. कपल ने भारत में 30 साल पुराना ऑटो रिक्शा खरीदा और उस फिर से पेटिंग करवाकर एकदम रंगीन बना दिया है. भारत में खरीदे ऑटो पर विदेशी कपल ने साइड में Tuk Life लिखवाया है, जबकि उस ऑटो को कपल ने Tukpac नाम दिया है. उसने ऑटो पर अपने यूट्यूब चैनल का भी नाम लिखवा रखा है. कपल करीब 6 महीने में पूरे भारत का सफर करने वाला है. उसने भारत में अपनी जर्नी तमिलनाडु से शुरू की है. 

चेन्नई में खरीदा 30 साल पुराना ऑटो

विदेशी कपल काम नाम Olivia और Marius है. लड़की Olivia यूनाइटेड किंगडम (UK) की रहने वाली है, जबकि युवक Marius यूरोप में लिथुआनिया (Lithuania) का है. विदेशी कपल का इंस्टाग्राम पर @travelsontoastofficial अकाउंट है, जिस पर उसने 2 हफ्ते पहले एक पोस्ट की है, जिसमें कपल ने बताया कि हमने एक 30 साल पुराना टुक-टुक (ऑटो रिक्शा) खरीदा और उसमें बैठकर भारत के ज़्यादा से ज़्यादा हिस्से को देखने की कोशिश कर रहे थे.

6 महीने में पूरा भारत घूमने का टारगेट

कपल ने भारत में खरीदे गए ऑटो का नाम 'Tukpac' रखा है, जिससे 6 महीने में कुल पूरे भारत घूमने का टारगेट रखा है. ऑटो की बॉडी पर बॉडी पीले रंग की खास पेंटिंग है, जिसमें समंदर, पहाड़, पेड़ और साइड में 'Travels On Toast' लिखा है. ऑटो की नंबर प्लेट TN01 L 8344 है, जो चेन्नई रजिस्टर्ड है. वीडियो में Marius औऱ Olivia ने बताया कि हम पूरे भारत में एक टुक-टुक (ऑटो-रिक्शा) चलाने की कोशिश कर रहे हैं.

कपल ने वीडियो में कहा कि उम्मीद है कि अगर यह खराब नहीं होता है तो यह हम पूरे भारत में लगभग 20,000 किलोमीटर तक इसे चलाएंगे. कपल ने बताया कि भारत में गायों से बचकर रहना है. भारत में आप बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि आपकी गाड़ी किसी गाय से टकरा जाए. अपने ऑटो को बारे में Marius ने कहा कि मुझे 5 लीटर पेट्रोल में 250 ml तेल मिलाना है, क्योंकि यह 1997 का काफी पुराना टू-स्ट्रोक इंजन वाला टुक-टुक है. अगर हम ऐसा नहीं करेंगे, तो यह काम नहीं करेगा और इंजन खराब हो सकता है. 

Foreign Couple India Travelling By 30 Years Old Auto Rickshaw Viral Video

Foreign Couple India Travelling By 30 Years Old Auto Rickshaw Viral Video
Photo Credit: Instagram/travelsontoastofficial

चेन्नई से सफर की शुरुआत की

यूट्यूब पर पोस्ट किए वीडियो में कपल ने बताया कि उन्होंने अपने सफर की शुरुआत चेन्नई से की. चेन्नई से आगे चलकर करीब 400 का सफर पूरा करने के बाद विदेशी कपल ने कहा कि सच कहें तो, हमें बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि आगे इस ट्रिप में क्या होने वाला है. उसने बताया कि हमने कई मंदिर देखे, जैसे कि ब्रदीश्वरी मंदिर, भारत में मुझे एक बात बहुत अच्छी लगती है कि यहाँ हर चीज़ 'पीस' (एक-एक करके) के हिसाब से मिल जाती है. आपको पूरा पैकेट खरीदने की ज़रूरत नहीं है, आप बस एक बिस्किट भी ले सकते हैं.

कपल बोले- भारत में लोग मिलनसार हैं

यहां के लोग बहुत मिलनसार हैं, ग्रामीण इलाकों में सभी लोग बहुत अच्छे हैं. ऑटो से सफर करते-करते कपल चत्तिनान (Chattinan) पहुंच गया. वह वीडियो में कहता है कि यह जगह इसलिए मशहूर है क्योंकि यहां पहले एक समुदाय रहता था, जो मुख्य रूप से मर्चेंट बैंकर (व्यापारी बैंकर) हुआ करते थे. उन्होंने इंटरनेशनल ट्रेडिंग वगैरह से बहुत पैसा कमाया और फिर ऐसी बड़ी-बड़ी हवेलियां बनाईं.

यह भी पढ़ें | फ्लाइट छोड़ यूट्यूबर ने राजधानी की फर्स्ट एसी में खाते-पीते किया सफर, बोला- यहां बेशुमार इज्जत मिली

विदेशी कपल ने कहा कि कितनी अजीब बात है कि आप भारत के ग्रामीण इलाकों में घंटों तक गाड़ी चलाते रहें और अचानक आपको कोई ऐसा कस्बा मिल जाए, जहां की इमारतें भारत की बाकी इमारतों से बिल्कुल अलग दिखती है. 

दिलचस्प बात यह है कि आप इन हेरिटेज घरों में रुक भी सकते हैं, लेकिन इसका खर्च एक रात का 100 डॉलर से ज्यादा आता है. इससे पहले यूके और लिथुआनिया का यह कपल लाओस और कंबोडिया में भी ऑटो रिक्शा से ट्रैवल कर चुका है, जिसका वीडियो उसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है. एक वीडियो में बताया कि कंबोडिया में बंदरों ने इनके टुकटुक पर हमला कर दिया था, वो वीडियो वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें | भारत से खरीदकर ब्रिटेन ले गए ऑटो को फिर कहना पड़ा अलविदा, UK का कपल का हुआ निराश!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Trip, Viral Video, Foreign Traveler India, India Tour, Indian Auto Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com