न्यू जर्सी के ईस्ट ऑरेंज कम्युनिटी चार्टर स्कूल की एक टीचर जेनीस जेनकिंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस टीचर को एक स्टूडेंट की जान बचाने के बाद एक हीरो की तरह देखा जा रहा है. इस स्टूडेंट के गले में पानी की बोतल का ढक्कन अटकने से गला चोक हो गया था. टीचर ने अपनी समझदारी से तुरंत एक्शन लेते हुए स्टूडेंट के गले से ढक्कन को बाहर निकाल दिया. टीचर के मुताबिक, 'यह बेहद दुखद हो सकता था, लेकिन मुझे खुशी है कि ऐसा नहीं हुआ.'
यहां देखें वीडियो
A 9-year-old New Jersey boy who opened a water bottle with his mouth and choked on the cap was saved by his teacher, Ms. [Janiece] Jenkins, who swiftly performed the Heimlich Maneuver. Teachers really are heroes!! ???? ???? ???? pic.twitter.com/Dl26LSZHAz
— GoodNewsMovement (@GoodNewsMoveme3) April 13, 2022
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मुंह से बोतल का ढक्कन खोल रहा था स्टूडेंट
इस वीडियो में दिख रहे छात्र का नाम रॉबर्ट स्टोनकर है, जो थर्ड ग्रेड का स्टूडेंट है और उम्र 9 साल है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रॉबर्ट स्टोनकर अपनी क्लास में बैठा है और मुंह से बोतल का ढक्कन खोलकर पानी पीने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तभी ढक्कन पानी के साथ उसके गले में अटक गया और गला चोक होने लगा. वह तुरंत वहां से भागकर अपनी टीचर के पहुंचा और गला चोक होने का इशारा किया. टीचर ने तुरंत एक्शन लेते हुए हेमलिच मैन्युवर किया और ढक्कन गले से बाहर निकल आया.
प्रिंसिपल ने भी की टीचर की तारीफ
हेमलिच मैन्युवर को गले में कोई भी चीज अटकने के दौरान इस्तेमाल किया जाता है. इस तरीके में पीड़ित के पीछे जाकर एक हाथ को मुट्ठी बनाकर पीड़ित के नाभि के पास रखा जाता है और दूसरे हाथ से घेरा बनाकर कसकर पकड़ा जाता है. टीचर ने बाद में बताया कि उन्होंने फर्स्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग में उन्हें ये सिखाया गया था. स्कूल की प्रिंसिपल ट्रेसी वॉटकिंस ने कहा, 'इस स्थिति का दुखद परिणाम हो सकता था... हम जेनकिंस के बहुत आभारी है और गर्व महसूस करते हैं.'
नोट:- NDTV इस तरह के किसी भी उपाय की सलाह नहीं देता.
रणबीर-आलिया की शादी से पहले रोशनी से जगमगाया दूल्हे का घर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं