विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर घमासान, आर-पार की लड़ाई के मूड में D.Ed पास अभ्यर्थी

Chhattisgarh D.Ed Protest: छत्तीसगढ़ में निकली सहायक शिक्षकों की भर्ती में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की मांग हो रही है. इसके लिए D.Ed अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर घमासान, आर-पार की लड़ाई के मूड में D.Ed पास अभ्यर्थी
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की मांग

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पदों पर निकली भर्ती के मामले में प्रदर्शन तेज हो रहा है. मामला मई 2023 से जुड़ी भर्ती का है, जिसमें  D.Ed के साथ B.Ed अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. हालांकि अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में B.Ed को मान्यता देने से इनकार कर दिया. इसके बाद मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा और आखिरकार भर्ती से बीएड अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया. अब इन्हीं खाली पदों पर D.Ed अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं. फिलहाल अभ्यर्थी सरकार के साथ इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. 

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ में 4 मई 2023 को कुल 6,285 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी. इस भर्ती में राज्य के तमाम बीएड और D.Ed पास अभ्यर्थी शामिल हुए, लेकिन बाद में कोर्ट के फैसले के बाद सिर्फ 1,299 अभ्यर्थियों को ही नौकरी मिल पाई, ये सभी D.Ed वाले अभ्यर्थी थे. क्योंकि कोर्ट ने शिक्षक भर्ती के लिए B.Ed को अमान्य घोषित कर दिया था, ऐसे में बाकी तमाम पदों पर भर्ती नहीं हो पाई. 

खाली पदों पर दावेदारी

शिक्षक भर्ती में बीएड की वैधता खत्म होने के बाद जो पद खाली रह गए थे, उन पर अब  D.Ed अभ्यर्थी दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि बचे हुए पदों पर बाकी योग्य उम्मीदवारों को मौका मिलना चाहिए. पिछले करीब 11 महीने से हजारों अभ्यर्थी इसका इंतजार कर रहे हैं. इसे लेकर लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं और मंत्रियों के घरों का घेराव भी हो रहा है. अब इन अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के घर का घेराव किया है. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को वहां से उठा लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

अभ्यर्थियों का क्या कहना है?

D.Ed अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार नियुक्ति नहीं दे रही है. तमाम अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ रायपुर पहुंचे हैं और उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वो पीछे नहीं हटेंगे. अभ्यर्थियों का कहना है कि जितनी सीटों पर भर्ती आई थी, उन्हीं पर नियुक्ति मांगी जा रही है, कोई नई भर्ती या नई नियुक्ति की मांग नहीं हो रही है. 

यह भी पढ़ें | अग्निवीरों को इन राज्यों में नौकरी की गारंटी! चार साल बाद लौटने पर भी मिलेगा आरक्षण

यह भी पढ़ें | 'IAS अफसर मत बनना...', तुकाराम मुंढे ने अपने बच्चों को क्यों दी ये सलाह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh DEd Protest, Chhattisgarh DEd Candidates, Chhattisgarh Teacher Bharti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com