Chaitra Navratri Video: देश में बीती 30 मार्च से चैत्र नवरात्र चल रहे हैं. देश में इस वक्त पूरा धार्मिक माहौल है और आज 3 अप्रैल को छठवां नवरात्र है. श्रद्धालु घर और बाहर माता रानी की चौकी लगाकर व्रत रख उनकी पूजा-पाठ कर रहे हैं. देश में चारों ओर इस वक्त माता-रानी के भजन सुनाई दे रहे हैं. न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी भारतीय धार्मिक त्योहारों की धूम देखने को मिलती है. अब थाईलैंड से बहुत ही धार्मिक नजारा देखने को मिल रहा है. यहां एक नौजवान ने चौकी लगाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया है. सोशल मीडिया पर थाईलैंड से नवरात्रि सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माता रानी का पक्का विदेशी भक्त (Thai Man worships Chaitra Navratri)
इस वीडियो में काली मां के सामने थाई श्रद्धालुओं को हाथ जोड़कर खड़े होते देखा जा रहा है और पंडित थाई भाषा में माता रानी के मंत्रों का जप कर रहा है. इस वीडियो को थाईलैंड के एक नौजवान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@noppadonball) पर शेयर किया है, जब इस शख्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गए तो वो पूरा भक्तिमय नजर आया.
इस शख्स का इंस्टाग्राम अकाउंट हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें और वीडियोज और उनकी पूजा-पाठ से भरा हुआ है. हिंदू धर्म का यह थाई श्रद्धालु कई वीडियो में पूजा-पाठ भी करता नजर आ रहा है.
हिंदू देवी-देवताओं का है उपासक (Chaitra Navratri 2025)
इस थाई शख्स के पंडाल में कई थाई स्टार्स और नामी-ग्रामी लोग भी नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट (@noppadonball) को देखने के बाद पता चलता है कि यह शख्स हिंदू धर्म का पक्का उपासक है. ना सिर्फ हिंदू बल्कि यह इसके इंस्टा अकाउंट को और भी ज्यादा नीचे तक देखने के बाद पता चला है कि यह बौद्ध धर्म का भी अनुयायी है. यह शख्स पंडाल लगाकर कभी माता रानी का जागरण तो कभी गणेश वंदना करता है. कई वीडियो में इस विदेशी श्रद्धालु को गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते भी देखा जा रहा है. इन सबके अलावा यह शख्स अपनी फिटनेस की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करता रहता है.
ये भी पढ़ें:-गुड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं