विज्ञापन

नेपाल में 'नायक' वाला स्वैग! रॉकस्टार से PM बने बालेन शाह बिना गार्ड्स सड़कों पर लगा रहे चक्कर, देखें VIDEO

नेपाल की सियासत में इन दिनों एक नया तूफान आया हुआ है और नाम है...बालेन शाह. कल तक जो रैप गाकर भ्रष्टाचार पर वार करते थे, आज वो प्रधानमंत्री बनकर सड़कों पर ट्रैफिक सुधार रहे हैं. बिना किसी बॉडीगार्ड और तामझाम के ई-रिक्शा वालों से गप्पें मारते बालेन के वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं.

नेपाल में 'नायक' वाला स्वैग! रॉकस्टार से PM बने बालेन शाह बिना गार्ड्स सड़कों पर लगा रहे चक्कर, देखें VIDEO
कुर्सी मिलते ही नहीं बदला मिजाज, नेपाल के PM बालेन शाह का 'No VIP' कल्चर वायरल!

Balen Shah Nepal PM: नेपाल में इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है जिसे देखकर फिल्म 'नायक' के अनिल कपूर की याद आ जाना लाजिमी है. वहां के नए नवेले प्रधानमंत्री बालेन शाह ने वीआईपी कल्चर की ऐसी तैसी कर दी है. जो नेता कभी बंद गाड़ियों और गनर के बिना घर से नहीं निकलते थे, उनके बीच अब एक ऐसा शख्स आया है, जो खुद अपनी गाड़ी रोककर ट्रैफिक क्लियर कराने लगता है. बालेन का ये अंदाज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है.

ये भी पढ़ें:-सुनार की छुट्टी! इस मशीन में डालिए पुरानी चैन, 30 मिनट में बैंक बैलेंस फुल

रैपर से प्रधानमंत्री तक का तूफानी सफर (From Rapper to PM: A Stormy Journey)

बालेन शाह की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है. काठमांडू के मेयर रहते हुए उन्होंने सिस्टम की कमियां गिनाईं और अब जब हाथ में देश की कमान आई है, तो वो उसे अपनी आंखों से सड़क पर उतरकर देख रहे हैं. कभी वो ई-रिक्शा रोककर महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछने लगते हैं, तो कभी बिना किसी लाम-लश्कर के भीड़ के बीच सेल्फी खिंचवाने पहुंच जाते हैं. कोई सिक्योरिटी नहीं, कोई शोर-शराबा नहीं, बस सीधे जनता से संवाद.

Gen Z आंदोलन और सादगी का संगम (Gen Z Movement and the Blend of Simplicity)

नेपाल के युवाओं ने जिस वीआईपी कल्चर के खिलाफ बगावत की थी, बालेन उसी बदलाव का चेहरा बनकर उभरे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है, जिसमें वो बिल्कुल आम आदमी की तरह लोगों के बीच खड़े हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके रैप गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं, लेकिन अब उनका काम बोल रहा है. ये सादगी ही है जिसने पड़ोसी मुल्कों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balen Shah Nepal PM, Nepal Gen Z Leader, Balen Shah Viral Videos, Nepal PM No VIP Culture, Kathmandu Mayor Balen Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com