विज्ञापन

चना बेचने वाले पिता को खेसारी लाल यादव ने गिफ्ट की करोड़ों की Range Rover, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

खेसारी लाल यादव ने अपने पिता को करोड़ों की कार गिफ्ट की है. सुपरस्टार के पिता एक समय में चने बेचा करते थे. इस बात का खुलासा खेसारी लाल यादव ने पिता का कार गिफ्ट करते हुए किया है.

चना बेचने वाले पिता को खेसारी लाल यादव ने गिफ्ट की करोड़ों की Range Rover, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
चना बेचने वाले पिता को खेसारी लाल यादव ने गिफ्ट की करोड़ों की Range Rover
NDTV

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सिंगर और एक्टर में से एक हैं. उनके गानों को फैंस हाथों हाथ लेते हैं और जमकर वायरल होते हैं. खेसारी लाल यादव अपने गानों और फिल्मों से मोटी कमाई भी करते हैं. वह अपनी जिंदगी से जुड़े संघर्ष के दिनों को भी याद करते रहते हैं. अब खेसारी लाल यादव ने अपने पिता को करोड़ों की कार गिफ्ट की है. सुपरस्टार के पिता एक समय में चने बेचा करते थे. इस बात का खुलासा खेसारी लाल यादव ने पिता का कार गिफ्ट करते हुए किया है.

ये भी पढ़ें: कौन थी आवारापन की आलिया, जिसके लिए पूरी फिल्म में पागल थे इमरान हाशमी, 43 की उम्र में अब दिखती है ऐसी

खेसारी लाल यादव का पोस्ट

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सावन के पहले सोमवार को शोरूम से सफेद रंग की रेंज रोवर कार ली. इस मौके पर वे अपने पिता और बेटे के साथ पहुंचे. खेसारी ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा,'मेरे जीवन की हर वो संगीत मेरे पापा की है, जिसने मुझे चना बेचकर मुझे बड़ा किया, आज ये जीत मेरे पापा की है. थैंक यू पापा मेरे जीवन को इतना बेहतर बनाने के लिए! लोग मेरी जीत देखते हैं, लेकिन मैं हर जीत में आपके उस त्याग, पसीना और आप के आशीर्वाद को देखता हूं.'

क्या बोले एक्टर 

खेसारी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे अपने पिता के साथ फैंस से मिलते दिखे. उन्होंने बताया कि घर में पहले से कई कारें हैं और पिता के पास भी चार गाड़ियां हैं, लेकिन इतनी महंगी कार उनके पास नहीं थी. पिता ने फैंस से अपील की कि वे खेसारी को हमेशा इतना ही प्यार देते रहें. खेसारी ने फैंस को संदेश देते हुए कहा कि माता-पिता की खुशियों के लिए हमेशा प्रयास करते रहें, उन्हें खुश रखें और उनके साथ समय बिताएं. अभिनेता का संघर्ष भरा सफर भी चर्चा में है. उनके पिता चना बेचते थे और एक समय खेसारी ने भी लिट्टी-चोखा बेचकर गुजारा किया था. आज वे भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Age, Khesari Lal Yadav All Movies, Khesari Lal Yadav Viral Video, Bollwyood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com