Lover Climbs Light Pole Viral Video: प्यार में जुनून के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक अतरंगी मामला प्यार की कुछ अलग ही दीवानगी बयां कर रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, एक युवक अपनी प्रेमिका से किसी बात पर नाराज होकर सड़क किनारे लगे ऊंचे स्ट्रीट लाइट पोल के ऊपर चढ़ गया, इसके पीछे की वजह सुनकर लोगों का दिमाग झन्ना गया. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम को बंदे को खंबे से नीचे उतारने के लिए स्पेशल हाइड्रोलिक क्रेन मंगवानी पड़ी. अब इसी हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में मंदिर के पंडित जी का ठाठ देख उड़ जाएंगे होश! आलीशान घर के बाहर खड़ी हैं एक से बढ़कर एक लग्जरी कारे
सड़क किनारे पोल पर चढ़कर रचा हाई वोल्टेज ड्रामा (Boy Climbs Pole For Girlfriend)
वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, एक युवक अपनी प्रेमिका के चक्कर में सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल पर चढ़ गया. पोल की चोटी पर बैठकर वो काफी देर तक नीचे उतरने से मना करता रहा, जिसके चलते सड़क पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं युवक को पोल पर खतरनाक तरीके से बैठा देख तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई. मामला इतना जोखिम भरा था कि नगर निगम और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर एक बड़ी हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई. क्रेन के बास्केट में बैठकर अधिकारियों ने धीरे धीरे युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश शुरू की.
हाइड्रोलिक क्रेन से टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Man Standing on Pole)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'zindagi.gulzar.h' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है 'बड़ा ही तगड़ा आशिक...एक लड़का अपनी प्रेमिका के चक्कर मे रोड की लाइट पर चढ़ गया और बोल रहा था जब तक प्रेमिका फोन रिसीव नही करेगी, जब तक नही नीचे नही आऊंगा, फिर पुलिस ने रोड को बंद करा कर उसे मशीन की मदद से नीचे उतारा.' इसी हाई वोल्टेज ड्रामा के चलते सड़क पर गाड़ियों की लाइन लग गई और सैकड़ों लोग तमाशा देखने के लिए जमा हो गए. कोई वीडियो बनाता दिखा, तो कोई हैरान नजर आया. क्रेन के जरिए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. अब इंटरनेट पर ये वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी देखा और शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-सुपरनोवा से दिखा कालिंदी कुंज का भयानक ट्रैफिक, फूटा लोगों का गुस्सा, 30 लाख बार देखा गया ये वायरल वीडियो
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं