महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक चौंकाने वाली घटना CCTV में कैद हुई, जहां अंबाडी गाव में चाय की दुकान पर जमा लोगों पर अचानक एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया. इस मामले में एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 31 जुलाई को हुई और इससे सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठे गांव वालों में दहशत फैल गई. जंगली सूअर अचानक तेजी से लोगों के समूह की ओर झपटा, जिससे उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला.
CCTV में कैद हुई घटना!
वायरल CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि जब जंगली जानवर चाय की दुकान वाले इलाके में दौड़ता है, तो वहां पर बैठे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हैं. इस अफरातफरी माहौल के बीच, एक आदमी जमीन पर गिर जाता है. इसके बाद, बैलेंस खोए हुए शक्स पर जंगली सूअर कई बार हमला करता है. घटना के बाद, सूअर मौके से भाग गई.
इस घटना ने क्षेत्र के निवासियों में डर पैदा कर दिया है. महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में इंसानी बस्तियों में जंगली जानवरों के बार-बार घुसने की खबरों से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी को सिक्योरिटी गार्ड्स ने पीटा, घेरकर बरसाए थप्पड-घूंसे, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं