विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2022

तमिलनाडु के कपल ने वर्चुअली आयोजित किया वेडिंग रिसेप्शन, मेटावर्स के जरिए पूरी हुई सारी रस्में

हॉगवर्ट्स-थीम वाले वर्चुअल रिसेप्शन में कपल (Couple) के दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. खास बात ये है कि नागनंदिनी के दिवंगत पिता ने भी इस शादी में हिस्सा लिया.

तमिलनाडु के कपल ने वर्चुअली आयोजित किया वेडिंग रिसेप्शन, मेटावर्स के जरिए पूरी हुई सारी रस्में
इस शादी की चर्चा देशभर में हो रही है.
नई दिल्ली:

भारत (India) में ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश के किसी कपल (Couple) ने मेटावर्स (metaverse) में अपनी शादी का रिसेप्शन (Wedding Reception) आयोजित किया हों. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक जोड़े दिनेश एसपी और जनगानंदिनी रामास्वामी –हाल ही में शिवलिंगपुरम गांव (Village) में अपना शादी (Wedding) समारोह संपन्न किया. इसके बाद उन्होंने रिसेप्शन को वर्चुअली (Virtual reception) होस्ट किया.  मेटावर्स (Metaverse) में शादी (Wedding) करने वाले इस कपल (Couple) की चर्चा अब देशभर में हो रही है.

मेटावर्स को असल में इंटरनेट (Internet) का भविष्य है. ये एक तरह की ऑनलाइन दुनिया है. जहां लोग वर्चुअल वर्ल्ड में खेल सकते हैं, घूम सकते हैं या फिर काम कर सकते हैं, सिर्फ इतना ही बल्कि एक-दूजे से बातचीत कर सकते हैं. और ये सब करने के लिए लिए आपको एक वर्चुअल हेडसेट की जरूरत होती है. आप इसमें किस का भी ‘अवतार' बना सकते हैं. इसी तकनीक को इस्तेमाल करते हुए कपल ने अपना रिसेप्शन किया है. 

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिनेश (Dinesh) के ससुर रामासामी का पिछले साल निधन हो गया था. इसके बाद दिनेश ने अपनी पत्नी को उनके पिता का एक 'अवतार' गिफ्ट (Gift) करने के बारे में सोचा, ताकि रामासामी कपल को मेटावर्स पर आशीर्वाद दे सकें. मेहमानों के कुछ अवतारों के साथ दिनेश, जनगानंदिनी और रामासामी के तीन 'अवतार' बनाए गए.

दिनेश की पार्टनर जनगानंदिनी चेन्नई की एक कंपनी में टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट के रूप में काम करती हैं. उन्होंने कहा, "हमारे इलाके में बाल विवाह बड़े पैमाने पर होते ही रहते हैं, लेकिन मेरे पिता ने मुझे कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित किया. "कपल ने अपने रिसेप्शन के लिए हैरी पॉटर से हॉगवर्ट्स थीम को चुना. इस आयोजन में मेटावर्स के माध्यम से एक संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था. 

ये भी पढ़ें: कार हादसे में महिला को खोना पड़ा था माथा, मगर डॉक्टर्स ने चमत्कार कर दिखाया

इस रिसेप्शन में शामिल करीब 200 लोगों के लिए घर पर खाना पहुंचाया गया. इस आयोजन को एक क्रिप्टो एक्सचेंज, कॉइनस्विच कुबेर और टेक्नोलॉजी कंपनी टार्डीवर्स की मदद से पूरा किया गया. दिनेश कहते हैं, "कोविड-19 के कारण, मुझे शादी और रिसेप्शन में मेहमानों की संख्या को सीमित करना पड़ा था. इसलिए, मैंने रिसेप्शन मेटावर्स पर आयोजित किया. मैं पिछले एक साल से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा हूं."
 

लेखक के बारे में
img
Piyush
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India First Metaverse Wedding, Metaverse Wedding, Offbeat News, Tamilnadu Couple, Metaverse Wedding Reception, Viral News, Virtual Reception, Trending News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com