विज्ञापन

SBI के अकाउंट होल्डर के जेब से कटेंगे पैसे, नियम में बदलाव, सैलरी अकाउंट पर भी सुविधा हुई कम

SBI के नियम में होने वाले बदलाव से ग्राहकों को झटका लगने वाला है. क्योंकि नए नियम के तहत अब SBI के सेविंग अकाउंट और सैलरी अकाउंट ग्राहकों की जेब कटने वाली है.

SBI के अकाउंट होल्डर के जेब से कटेंगे पैसे, नियम में बदलाव, सैलरी अकाउंट पर भी सुविधा हुई कम
SBI के सैलरी अकाउंट वालों के लिए बदलेंगे नियम!
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अगर आपके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सेविंग अकाउंट या सैलरी अकाउंट है तो 1 अक्टूबर 2026 से आपके जेब पैसे कटने वाले हैं. स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को अगले महीने यानी 1 अक्टूबर से नियम में बदलाव कर ग्राहकों को झटका देने वाला है. क्योंकि नए नियम के तहत अब SBI के सेविंग अकाउंट ग्राहक और सैलरी अकाउंट ग्राहक दोनों को कैश निकालने के लिए अधिक शुल्क यानी चार्ज देने पड़ेंगे. यह पैसा आपके जेब से कटने वाला है. इस बारे में बैंक ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है.

कैश निकालने पर बदलेगा नियम

SBI बताया है कि बैंक ब्रांच के जरिए ओपन किए गए बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट से कैश निकासी को लेकर नए चार्ज का नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला है. अब BSBD खाता धारकों को हर महीने 4 फ्री कैश निकासी की सुविधा दी जाएगी. लेकिन इससे ज्यादा ट्रांजैक्शन यानी 5वें ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा, ATM से निकासी पर 15 रुपये और GST अलग से देना होगा. अब ATM से पैसे निकालते समय ग्राहकों को अपने ट्रांजैक्शन नंबर पर ध्यान देना होगा.

सैलरी अकाउंट पर भी चार्ज

वैसे तो सैलरी अकाउंट से ट्रांजैक्शन या ATM से कैश निकासी फ्री होती है. लेकिन SBI के सैलरी अकाउंट ने नियम में बदलाव करने की तैयारी कर ली है. बैंक के अनुसार, हर महीने मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट आधी करने की तैयारी हो रही है. 1 अक्टूबर 2026 से SBI सैलरी अकाउंट होल्डर दूसरे बैंक के ATM और ऑटोमैटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन पर Debit Card से एक महीने में केवल 5 ट्रांजैक्शन लिमिट होगी. जो पहले 10 ट्रांजैक्शन होती थी.

नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज

SBI सैलरी अकाउंट के लिए ATM से कैश निकालने की लिमिट को कम किया गया है. लेकिन खास बात यह है कि दूसरे बैंक के ATM से 5 फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट दी गई है, इसमें फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन को शामिल किया गया है. बैंक ने साफ किया है कि केवल कैश निकालना ही नहीं, बल्कि ATM से अपने अकाउंट के बैलेंस की जानकारी, Mini Statement निकालना जैसे नॉन फाइनेंशियल सर्विस को भी इसमें शामिल किया गया है.

इसमें बताया गया है कि फ्री लिमिट के बाद कैश निकासी यानी एक महीने में छठे ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये प्लस GST देना होगा. वहीं नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर फ्री लिमिट के बाद 11 रुपये और GST देना होगा.

यह भी पढ़ेंः 1 साल में घर में कितना रख सकते हैं कैश? कितने पर लगता टैक्स, समझिए नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SBI News, SBI ATM Cash Withdrawal Charges, SBI Salary Account, SBI BSBD Account Transaction Charge, SBI ATM Transaction Charges
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com