विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से लार टपकती है?

मुंह से लार टपकने के पीछे न सिर्फ बीमारियां बल्कि कुछ विटामिन्स और मिरल्स की कमी से भी हो सकती है. यहां डॉक्टर से समझते हैं इसके बारे में-

किस विटामिन की कमी से लार टपकती है?
causes drooling : मुंह से लार क्यों निकलता है?

क्या आपके मुंह से अक्सर लार टपकती रहती है? क्या आपको ये परेशानी नॉर्मल लग रही है? अगर हां, तो शायद आपकी ये एक बड़ी लगती हो सकती है. दरअसल, कई बार मुंह से लार टपकना, शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी या हेल्थ से जु़ड़ी गड़बड़ी का संकेत हो सकती है. दरअसल, जब हमारे मुंह में बनने वाली लार को निगलने की क्षमता प्रभावित होती है, तो वह बाहर आने लगती है और व्यक्ति को बार-बार लार टपकने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

डॉक्टर सीके बिड़ला हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट के-के जिंदल का कहना है कि लार टपकने का सीधा कनेक्शन किसी एक विटामिन की कमी से नहीं होता, लेकिन विटामिन B12 की गंभीर कमी इसकी वजह बन सकती है. विटामिन B12 नसों और मांसपेशियों को हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसकी कमी होने पर निगलने वाली मांसपेशियों का कॉर्डिनेशन प्रभावित हो सकता है, जिससे मुंह में जमा लार को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, लार टपकने के पीछे अन्य कारण जैसे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं, दवाओं के साइड इफेक्ट, संक्रमण या एसिड रिफ्लक्स भी हो सकते हैं. यहां इस विषय को अच्छे से समझते हैं-

विटामिन B12 की कमी 

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण मुंह से लार टपकने की परेशानी काफी ज्यादा होने लगती है. डॉक्टर बताते हैं कि शरीर में विटामिन B12 नसों को हेल्दी बनाए रखने और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए जरूरी होता है. इसकी कमी होने पर व्यक्ति को जीभ में बदलाव, मुंह में जलन, कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी और निगलने में परेशानी हो सकती है. यही परेशानी कई बार लार के कंट्रोल को प्रभावित करती है.

विटामिन बी12 के अलावा कुछ अन्य पोषक तत्व है जिम्मेदार

डॉक्टर कहते हैं कि शरीर में विटामिन बी12 के अलावा कुछ अन्य पोषक तत्वों की वजह से भी मुंह से लार टपक सकता है. इनमें जिंक और आयरन शआमिल है. ये नसों और मसल्स की कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में मुंह की समस्याएं और लार कंट्रोल करने में दिक्कत आ सकती है. हालांकि, इनका कनेक्शन B12 जितना स्पष्ट नहीं माना जाता.

मुंह से लार टपकने के क्या-क्या कारण है?

विटामिन की कमी के अलावा कुछ अन्य कारणों से मुंह से लार टपकने की परेशानी हो सकती है, जैसे-

  • मुंह या गले का इंफेक्शन
  • एसिड रिफ्लक्स की परेशानी
  • कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट
  • पार्किंसन डिजीज
  • न्यूरोलॉजिकल बीमारियां
  • बच्चों में दांत निकलना
  • निगलने की मांसपेशियों की कमजोरी, इत्यादि

ये भी पढ़ें - ​​​​​​​Vitamin B12 की कमी से कौन सी बीमारी होती है? डॉक्टर से जानें कैसे करें इसकी कमी को पूरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12, Vitamin B12 Defeciency, Drooling, Drooling Of Saliva, Drooling In Sleep
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com